{"_id":"5d5c38d08ebc3e6c381ee2c5","slug":"solutions-day-firozabad-news-agr401806356","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में नौ शिकायतों का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में नौ शिकायतों का हुआ निस्तारण
विज्ञापन
शिकोहाबाद तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुनते डीएम तथा अन्य अधिकार
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। संपूर्ण समाधान दिवस मंगलवार को तहसील सभागार में जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें कुल 187 शिकायतें आईं। जिसमें से नौ का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों का एक सप्ताह में संबंधित अधिकारी को निस्तारित करने के निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में सुबह से ही फरियादियों का आना शुरू हो गया। ग्रामीण इलाकों से समस्याएं ज्यादा आईं। जिसमें ज्यादातर समस्याएं राशन डीलर, राजस्व और जमीन संबंधी रहीं। वहीं शहरी क्षेत्र में नाली खरंजा, जलभराव के साथ ही नगर पालिका और बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित रहीं।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने अधीनस्थ अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के प्रति संजीदा होने के निर्देश दिये।
एसपी ग्रामीण राजेश कुमार ने थाना प्रभारियों और उप निरीक्षकों को निर्देशित किया कि झगड़ों से संबंधित समस्याओं को गंभीरता से लें। बार्ड संख्या चार के सभासद सनी यादव ने स्थानीय जनता के साथ डीएम को प्रतापपुर चौराहे पर अंडर पास की मांग की। इस अवसर पर विधायक डॉ. मुकेश वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन, एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ दिनेश कुमार, डिप्टी सीएमओ समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा शंकर तिवारी सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।