{"_id":"582b528c4f1c1b56368ff046","slug":"soldiers-captured-on-the-general-coach-travelers-have-been-stalled-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजियों ने जनरल कोच पर किया कब्जा, यात्रियों ने ठप किया ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजियों ने जनरल कोच पर किया कब्जा, यात्रियों ने ठप किया ट्रैक
ब्यूरो, अमर उजाला,टूंडला (फीरोजाबाद)।
Updated Tue, 15 Nov 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से गुवाहाटी जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस में मंगलवार को यात्रियों और फौजियों के बीच टकराव हो गया। टूंडला रेलवे स्टेशन पर फौजियों ने जनरल कोच में सवार यात्रियों को कोच से बाहर निकाल दिया। उनके साथ अभद्रता कर दी। विरोध में यात्रियों ने जीआरपी थाने के सामने ही ट्रैक ठप कर दिया। ट्रेन के आगे खड़े होकर ट्रेन को आगे नहीं बढ़ने दिया। जीआरपी-आरपीएफ ने फौजियों को समझाया वहीं रेलयात्रियों को ट्रैक से हटाकर ट्रेन में बैठाया इसके बाद ही ट्रेन आगे को रवाना हो सकी।
नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस मंगलवार सुबह करीब 10 बजे टूंडला रेलवे स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन के रुकते ही जनरल कोच में सवार फौजियों ने यात्रियों से अभद्रता कर उनको कोच से खदेड़ना शुरू कर दिया। जिन यात्रियों ने विरोध करने का साहस दिखाया उनको तो धकियाते हुए कोच से उतार दिया। इसके बाद कोच अंदर से बंद कर लिया। इस घटना से यात्रियों में आक्रोश पैदा हो गया। वे हंगामा करते हुए ट्रेन के आगे रेल ट्रैक पर खड़े हो गये। राजकीय रेलवे पुलिस के थाने के सामने ही यात्रियों के ट्रेन के आगे खड़ा होने होते देख पूरा रेल प्रशासन हरकत में आ गया। जीआरपी और आरपीएफ ने रेलट्रैक से हटाया। साथ ही फौजियों से कोच का गेट खुलवाया। यात्रियों को ट्रेन में बैठवाया। इस घटना से ट्रेन निर्धारित समय से 12 मिनट अधिक लेट ट्रेन टूंडला से 10.15 बजे रवाना हो सकी। स्टेशन अधीक्षक मोहन सिंह मीना ने बताया कि फौजियों द्वारा यात्रियों को कोच से निकाल दिया था। इससे कुछ यात्री इंजन के सामने खड़े हो गये गये थे। इंजन के ठीक सामने जीआरपी थाना होने पर जीआरपी ने उन्हें वहां से हटाते हुए ट्रेन में बैठा दिया। ट्रेन को समय से रवाना कर दिया गया।