फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   society and country is illuminate by education

शिक्षा से ही समाज और देश का नाम होता है रोशन

Mon, 29 Aug 2016 12:34 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 29 Aug 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
society and country is illuminate by education
शिक्षा से ही समाज और देश का नाम होता है रोशन - फोटो : Amar Ujala
- धूमधाम से मनाया गया लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जन्मदिन
विज्ञापन

- कार्यक्रम में समाज के मेधावी, प्रदेश स्तरीय खिलाड़ियों का सम्मान
लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर संघर्ष समिति द्वारा अहिल्याबाई होल्कर का 291वां जन्मदिन रविवार को कोटला रोड स्थित एमएलबी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, प्रदेश स्तरीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ समिति पदाधिकारियों ने मंचासीन अतिथियों का पगड़ी बांधकर, माला पहनाकर, स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिला जज बिजेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि आज के आधुनिक युग में समाज के बच्चों का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। शिक्षा के माध्यम से ही समाज एवं देश का नाम रोशन किया जा सकता है। कार्यक्रम संयोजक होरीलाल बघेल ने भी समाज को शिक्षित बनाने पर जोर दिया। उन्होंने समाज से अपने खर्चों को कम कर बच्चों को शिक्षा दिलाने का आह्वान किया। समिति द्वारा आईपीएस गौरव सिंह बघेल, आईआईटी सांइटिस्ट दीपक चंदेल, सीए श्रीकृष्ण देव बघेल, हरेंद्रपाल सिंह, एमबीबीएस पूनम बघेल को सम्मानित किया गया। साथ ही हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, के मेधावी छात्र-छात्राओं, प्रदेश स्तरीय खिलाड़ियों को सम्मान पत्र एवं लोकमाता का चित्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की शोभायात्रा में सराहनीय योगदान देने के लिए समिति के संरक्षक व पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जेपी बघेल, होरीलाल बघेल, पुष्पेंद्र बघेल, अवधेश बघेल, जितेंद्र बघेल, लक्ष्मीनरायन बघेल, भूदेव बघेल, देवेंद्र बघेल, राधेश्याम बघेल, प्रमोद पाल बघेल, अशोक कुमार बघेल, ओपी बघेल, दिनेश बघेल, जितेंद्र बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed