{"_id":"61e1afaf4d9abb6d53463933","slug":"sick-cow-dies-due-to-cold-villagers-jammed-firozabad-news-agr521254721","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी से बीमार गाय की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी से बीमार गाय की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन

नारखी(फिरोजाबाद)। रजावली गांव के पास दस दिन से बीमार चली रही एक गाय की सर्दी के कारण मौत हो गई। इससे आक्रोशित हुए लोगों ने टूंडला-एटा मार्ग पर जाम लगा दिया। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर यातायात सुचारु कराया।
गोशालाओं में पर्याप्त जगह न होने के कारण बेसहारा गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं। सर्दी के कारण ये बीमार भी हो रहे हैं। राजवली के पास घूमने वाली गाय 10 दिन पहले बीमार हो गई। इसके उपचार के लिए ग्रामीणों ने प्रशासन को अवगत भी कराया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। बृहस्पतिवार रात गाय की मौत हो गई। सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई तो आक्रोश फैल गया। काफी संख्या में ग्रामीणों ने एटा-टूंडला मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई।
जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने गाय का अंतिम संस्कार किया। गौरव सिंह, खचेर पाल ,पिंटू सिंह, रंजीत प्रताप सिंह, टीटू व अन्य ग्रामीणों ने पुलिस से मांग कि सड़कों पर घूमने वाली गायों को गोशालाओं में भिजवाने की व्यवस्था की जाए।