{"_id":"6595a45f9f83c61c4d0e0841","slug":"sent-18-samples-from-fertilizer-shops-for-testing-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-14350-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: खाद की दुकानों से 18 नमूने जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: खाद की दुकानों से 18 नमूने जांच के लिए भेजे
Wed, 03 Jan 2024 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को जिले में खाद की दुकानों पर चेकिंग की गई। 70 दुकानों पर की गई छापेमारी के दौरान 18 दुकानों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी दी कि पीओएस मशीन के माध्यम से ही किसानों का खाद दें। शासन के अपर मुख्य सचिव कृषि के मिले आदेश के बाद डीएम डाॅ. उज्जवल कुमार के निर्देशन में जिले की पांचों तहसीलों में चेकिंग की गई। उप निदेशक कृषि सत्येंद्र प्रताप सिंह ने जसराना, जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने फिरोजाबाद व टूंडला तहसील, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम प्रमोद कुमार ने सिरसागंज एवं विष्णु शंकर अपर जिला कृषि अधिकारी ने तहसील शिकोहाबाद में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पांचों तहसीलों में 70 दुकानों पर चेकिंग की गई।
मुकेश खाद भंडार, यादव खाद भंडार, श्रीकृष्णा खाद एवं बीज भंडार राजा का ताल, वर्धमान खाद एवं बीज भंडार उसायनी, लवकुश खाद एवं बीज भंडार उसायनी, तैनगुरिया खाद एवं बीज भंडार, वर्मा खाद भंडार आसफाबाद, बजरंग खाद भंडार खंजापुर, अरुण इंटर प्राइजेज, बलदाऊ खाद भंडार, प्रिया खाद एवं बीज भंडार, जसवंत कृषि सेवा केंद्र, श्री दुर्गा खाद भंडार मक्खनपुर तथा जसराना में गुप्ता खाद भंडार, शिवा खाद भंडार पर नमूने लेकर उनको जांच के लिए भेजा है।
जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने कहा कि सभी खाद विक्रेता निर्धारित दर से खाद की बिक्री करें। यदि कहीं ओवर रेटिंग पाई गई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसानों को पीओएस मशीन से निकलने वाली पर्ची अवश्य दें। उर्वरक की यदि कहीं जमाखोरी की जाती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।