फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Secretary of Gram Panchayat Kurrikupa suspended

ग्राम पंचायत कुर्रीकूपा के सचिव को किया निलंबित

Wed, 16 Feb 2022 12:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Secretary of Gram Panchayat Kurrikupa suspended
फिरोजाबाद। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने निर्देश के बाद भी बूथ की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किए जाने के कारण पंचायत सचिव अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के खिलाफ पंचायतीराज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि पंचायत सचिव की लापरवाही के कारण ग्राम पंचायत कूर्रीकूपा के पंचायतघर पर फर्नीचर नहीं है। कमरों में बिजली नहीं है तथा शौचालय बन रहा है। कुर्रीकूपा जूनियर हाईस्कूल में शौचालय में पानी की व्यवस्था नहीं है। नगला आशा के बूथ में फर्नीचर नहीं है। प्राथमिक पाठशाला नगला गिरधारी के परिसर में ईंटों के टुकड़े बाउंड्रीवाल के बनने के बाद भी पड़े है। प्राइमरी पाठशाला दरगापुर में पेयजल की व्यवस्था नहीं है। ग्राम पंचायत लतुर्रा में संचालित गोशाला हिरनगांव में नौ फरवरी से 13 फरवरी तक भूसा की व्यवस्था नहीं की गई है।मृत हुए दो गोवंश का 13 फरवरी तक दाह संस्कार तक नहीं कराया गया है। इसमें सचिव की घोर लापरवाही परिलक्षित होती है। उन्होंने कहा कि प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed