{"_id":"678a85dfc7dd7e14c1082350","slug":"sdm-sealed-yy-plaza-located-on-the-highway-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-141049-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: हाईवे स्थित वाई वाई प्लाजा को एसडीएम ने कराया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: हाईवे स्थित वाई वाई प्लाजा को एसडीएम ने कराया सील
Fri, 17 Jan 2025 10:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 17 Jan 2025 10:01 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। हाईवे स्थित होटल में अवैध शराब एवं देह व्यापार होने की सूचना पर एसडीएम ने पुलिस एवं आबकारी टीम के साथ होटल में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान होटल से शराब बरामद नहीं हुई, लेकिन एक प्रेमी युगल को टीम ने पकड़ा है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।शुक्रवार को एसडीएम शिकोहाबाद को सूचना मिली थी कि हाईवे स्थित होटल वाई वाई प्लाजा में देह व्यापार हो रहा है। इस सूचना के मिलने के बाद एसडीएम कृतिराज ने, तहसीलदार कीर्ति चौधरी, नायब तहसीलदार, सीओ प्रवीण तिवारी, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार एवं आबकारी विभाग की टीम को साथ लेकर होटल में छापेमारी की। टीम की इस कार्रवाई से होटल कर्मियों के होश उड़ गए। टीम ने इस कार्रवाई के दौरान एक प्रेमी युगल और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। जबकि होटल से शराब बरामद नहीं हुई है। पुलिस पकड़े गए प्रेमी युगल से पूछताछ कर रही है। वहीं टीम को जांच के दौरान होटल के पंजीकरण से लेकर अन्य कागजात होटल स्वामी नहीं दिखा सका। इसके चलते एसडीएम ने होटल को सील करवा दिया।
-- --
होटल से एक प्रेमी युगल को पकड़ा है, जिससे पूछताछ की जा रही है। होटल को सील कर दिया गया है।
-- प्रवीण तिवारी, सीओ
विज्ञापन
होटल से एक प्रेमी युगल को पकड़ा है, जिससे पूछताछ की जा रही है। होटल को सील कर दिया गया है।