{"_id":"58bac0504f1c1b462f830d79","slug":"scientists-made-solar-panels-and-vacuum-cleaner-hair","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल वैज्ञानिकों ने बनाए सोलर पैनल और वैक्यूम क्लीनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल वैज्ञानिकों ने बनाए सोलर पैनल और वैक्यूम क्लीनर
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sat, 04 Mar 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
किड्स कार्नर स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किड्स कार्नर हैप्पी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रांगण में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बालवैज्ञानिकों ने प्रतिभा दिखाई। प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक माडल बच्चों ने तैयार किए। इस दौरान 135 माडल शामिल किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिला जज राकेश शर्मा ने मां सरस्वती एवं संस्थापक सुखरानी भटनागर के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया। छात्राओं ने सोलर सिस्टम, वैक्यूम क्लीनर, प्रोजेक्टर, सेफ्टी अलार्म, फायर अलार्म, ग्लोब, मोटर वोट, एटीएम आदि माडल बनाकर प्रतिभा दिखाई। कक्षा छह से आठवीं तक के छात्रों ने हाइड्रोलिक जेसीबी, वाटर फाल, एयरपंप, स्टीमर वोट, सोलर कार आदि माडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी का अवलोकन कर मुख्यअतिथि ने बच्चों की भूरि-भूरि प्रश्ंासा की। उन्होंने शिक्षक शिक्षिकाओं के सहयोग की प्रशंसा की। कुसुम भटनागर, मुकुल भटनागर, स्कूल प्रशासक मयंकराज भटनागर, प्रधानाचार्या रूपाली भटनागर, कुशल भटनागर, जयश्री भटनागर ने बाल वैज्ञानिकों के प्रयासों को सराहा। शिक्षिक विशाल सक्सेना, मनीष जैन, शालिनी गुप्ता, विकास उपाध्याय ने भी बालवैज्ञानिकों का हौंसला बढ़ाया।
प्रखर, वानी और प्रज्ञा ने मारी बाजी
सब जूनियर में प्रथम स्थान पर प्रखर अग्रवाल, द्वितीय पर अविचल उपाध्याय, तीसरे स्थान पर समृद्धि श्रीवास्तव रहीं। जूनियर वर्ग में हर्ष सिंह, तनिष्का, अभय राठौर क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर ग्रुप में वानी उपाध्याय, श्रेया जैन, सौभ्या गुप्ता, यासिका, पीयूष अब्बल रहे। सुपर सीनियर ग्रुप में प्रज्ञा चतुर्वेदी, प्रतिक्षा पालीवाल, तुषार कटारिया, हर्षवर्द्धन सिंह, रिषभ तिवारी को पुरस्कृत किया गया। सीनियर विंग में रूबी हाउस और जूनियर हाउस में टोपाज हाउस विनर रहा।
विज्ञापन
मोबाइल से कमांड मिलने पर चलता रोबोट-जी
आठवीं कक्षा की छात्रा वानी उपाध्याय ने बताया कि रोबोटिक-जी के नाम से रोबोट बनाया। इसमें सेंसर को मोबाइल से कनेक्ट किया। मोबाइल से कमांड मिलने के अनुसार रोबोट कार्य करता है। छात्रा ने बताया इसे यू-ट्यूब पर बनाना सीखा। छात्रा तनिष्का, जन्नत एजाज, मिष्ठी ने रेलवे फाटक का प्रोजेक्ट बनाया। जिसमें रेल आते ही फाटक अपने आप बंद हो जाता है, ट्रेन गुजरते ही फाटक खुल जाता है। छात्राओं का कहना था कि इससे समय की बचत के साथ मानवीय गलती के कारण होने वाली दुर्घटनाएं नहीं होंगी। छात्रा गौरी राजौरिया ने प्रोजेक्टर बनाया। जिसमें पानी को प्रकाश विच्छेद करता है और प्रकाश से चित्र भी बडे़-बडे़ दिखते हैं। इस प्रोजेक्ट को खूब सराहा मिली।
काला जादू, टोटकों की खोली पोल
काला जादू और टोटके के नाम से ठगी करने वाले तांत्रिकों की पोल छात्राओं ने खोली। सजे गोले के अंदर से फूल निकाला तो नीबू काटकर लाल कर दिया। पानी में आग लगाई। छात्राओं ने संदेश दिया कि ये काला जादू नहीं है। ये सभी कर सकते हैं।