फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   school manage missing,school manager missing,school manager missing FIR,shikohabad police headquarter,shikohabad police

दो दिन से लापता स्कूल प्रबंधक का नहीं लगा सुराग , तलाश में पुलिस की दबिश जारी

Sat, 27 Feb 2021 11:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
school manage missing,school manager missing,school manager missing FIR,shikohabad police headquarter,shikohabad police
लापता प्रबंधक के परिजन कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक से मिल कर मामले में जानकारी करते हुए। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। 48 घंटे बीत जाने के बाद भी स्कूल प्रबंधक का कोई सुराग नहीं लगा। परिजन शनिवार को थाना पहुंचे और गुमशुदगी में पुलिस से प्रगति की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक ने उन्हें बताया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और प्रबंधक को बरामद करने को तलाश भी जारी है।
विज्ञापन

नगला डहर स्थित संत ब्रह्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक रामप्रताप 25 फरवरी को न्यायालय में पिता के हत्याकांड के मामले में तारीख कर घर लौट रहे थे। तभी से वह लापता हैं। उनकी बाइक, हैलमेट, मोबाइल छीछामई गांव के समीप नहर किनारे पड़े मिले थे। लापता होने की जानकारी होते ही एसएसपी अजय कुमार पांडे ने रात में ही मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। इसके बाद से ही एसएसपी के निर्देशन में प्रबंधक को बरामद करने की कवायद तेजी से चल रही है।
विज्ञापन

रामप्रताप की पत्नी बेबी की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं। नहर विभाग से संपर्क कर पानी भी कम कराया गया है। गोताखोरों से तलाश कराई। इतना ही नहीं आसपास के 500 मीटर की एरिया के सभी खेतों की भी तलाशी की गई, लेकिन प्रबंधक का कोई सुराग नहीं मिला। इधर पुलिस ने आरोपियों में से एक रिटायर्ड एचसीपी कर्मचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आगरा के बरहन थाना क्षेत्र के गांव नगला अमर सिंह में भी एसएसआई अंजीश के नेतृत्व में दबिश दी है। इस संबंध में एसपी ग्रामीण राजेश कुमार का कहना है कि प्रबंधक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed