{"_id":"668d81c82195fb6ac502d89a","slug":"school-bus-hits-roadside-pit-children-scream-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-128636-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सड़क किनारे गड्ढे में घुसी स्कूल बस, बच्चों में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सड़क किनारे गड्ढे में घुसी स्कूल बस, बच्चों में मची चीख पुकार
Wed, 10 Jul 2024 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 10 Jul 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। बच्चों को मंगलवार सुबह स्कूल लेकर आ रही बस सड़क किनारे गड्ढे में घुस गई। बस के गड्ढे में जाने से लगे झटके व बस के आगे की तरफ झुकने से बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही बस पलटी नहीं अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बच्चों को बस से निकालने के बाद उसे गड्ढे से बाहर निकाला गया तथा बच्चों को स्कूल पहुंचाया गया।शहर के सेंट लॉर्ड स्कूल की एक बस मंगलवार सुबह पचोखरा क्षेत्र में बच्चों को लेने गई थी। बस नगला गंगाराम के पास पहुंची तभी सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में चली गई। इसके साथ ही एक ओर झुकते हुए पलटने से बची। चालक भंवर सिंह ने तत्काल ब्रेक लेते हुए बस को रोक दिया। इधर बस में सवार बच्चों के सीट से फिसलने व तेज झटका लगने से चीख-पुकार मच गई। चालक ने बच्चों को सुरक्षित बस से नीचे उतारा।
चालक ने बच्चों को सड़क किनारे खड़ा कर बस को गड्ढे से निकालने का कार्य शुरू किया गया। बस को निकालने के बाद बच्चों को स्कूल तक पहुंचाया गया। बस चालक ने बताया कि हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत बिछाई जा रही पाइप लाइन की जगह सड़क किनारे बारिश से गड्ढा हो गया है, जिसमें पानी भरा होने पर अंदाजा नहीं लगा सका। बस में 53 बच्चे सवार थे। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।