फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   School bus collided with the tractor, survived children

ट्रैक्टर से टकराई स्कूली बस, बाल-बाल बचे बच्चे

Fri, 20 Jan 2017 12:15 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Fri, 20 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
School bus collided with the tractor, survived children
ट्रैक्टर से टकराई स्कूली बस, बाल-बाल बचे बच्चे - फोटो : amar ujala
मुस्तफाबाद मार्ग पर गुरुवार की सुबह स्कूली बस और ट्रैक्टर-ट्राली में सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में बस सवार करीब 12 बच्चे बाल बाल बच गए। वहीं बस से टकराने के बाद ट्राली से अलग होकर ट्र्ैक्टर खंदी में पलट गया। उसमें सवार चार लोग घायल हो गए।  
विज्ञापन

शिकोहाबाद के गार्डेनिया पब्लिक इंटर कालेज की बस मुस्तफाबाद एवं मोहिनीपुर से बच्चों को लेकर शिकोहाबाद जा रही थी। बस में 12 छात्र-छात्राएं और मोहिनीपुर गांव के विपिन कुमार सवार थे। सुबह करीब 8:30 बजे कटौरा और भायपुर गांव के बीच बस ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। टक्कर लगने  से बस के शीशे टूट गए। शीशे टूटने से कुछ बच्चों को हल्की चोटें भी आईं। वे घबराकर चीखने-चिल्लाने लगे।
विज्ञापन


टक्कर की आवाज और बच्चों की चीख-पुकार से हड़कंप मच गया। मुस्तफाबाद और मोहिनीपुर के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने हादसे से सहमे बच्चों को बस से बाहर निकाला। परिवारीजन उन्हें घर ले गए। इधर, बस से टकराने के बाद ट्रैक्टर पलट गया। इससे ट्रैक्टर सवार आसफाबाद निवासी जीतू पुत्र रामप्रकाश, मनोज पुत्र महाराज सिंह, सुनील पुत्र पंजाबी लाल, रवि पुत्र कहेजी लाल निवासी जसराना घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये लोग इंटरलॉकिंग की ईंट उतार कर मुस्तफाबाद से फीरोजाबाद जा रहे थे। कालेज के प्रबंधक भूपेंद्र यादव ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ  जसराना थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर मिलने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसराना क्षेत्र में पहले भी हुए हैं हादसे
 जसराना क्षेत्र में स्कूली वाहन पलटने से पहले भी हादसे होते रहे हैं। एक वर्ष पूर्व पलिया स्थिति जीपीएस स्कूल की वैन दारापुर मिलावली वाली सड़क पर एक खंदी में पलट गई थी। इसमें छह बच्चे घायल हुए थे। वहीं 29 नवंबर को मुस्तफाबाद स्थिति एसबीएल ग्लोबल एकेडमी की वैन नहर पुल के पास पलट गई थी तब भी आधा दर्जन बच्चों को हल्की चोटें आईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed