{"_id":"69cac19e64393d974508a35c","slug":"saurabh-dixit-transferred-to-shahjahanpur-aditya-langhe-takes-charge-of-the-district-firozabad-news-c-169-1-mt11005-171303-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सौरभ दीक्षित का शाहजहांपुर तबादला, आदित्य लांग्हे को मिली जिले की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सौरभ दीक्षित का शाहजहांपुर तबादला, आदित्य लांग्हे को मिली जिले की कमान
Tue, 31 Mar 2026 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सोमवार शाम स्थानांतरण जारी की गई। इसमें जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित का तबादला शाहजहांपुर के लिए कर दिया गया है। उनके स्थान पर 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी आदित्य लांग्हे फिरोजाबाद के नए पुलिस कप्तान होंगे। 4 जनवरी 2024 को जनपद की कमान संभालने वाले सौरभ दीक्षित का लगभग सवा दो साल का कार्यकाल अपराधियों के लिए काल साबित हुआ।
सौरभ दीक्षित के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि अपराधियों के विरुद्ध उनकी जीरो टॉलरेंस नीति रही। उनके नेतृत्व में पुलिस ने कई बड़े ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किए। मक्खनपुर के चर्चित दो करोड़ के लूटकांड के सरगना नरेश उर्फ पंकज और कुख्यात सीरियल किलर राजू खान को पुलिस मुठभेड़ में ढेर किया गया। 200 से अधिक मुठभेड़ हुईं। गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपराधियों की 40 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति कुर्क की गई।
अभियोजन में बनाया रिकॉर्ड
मैदानी कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी मोर्चे पर भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा। प्रभावी पैरवी के चलते उनके कार्यकाल में 100 से अधिक दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दिलाई गई।
विज्ञापन
नए कप्तान से उम्मीद
नवनियुक्त एसपी आदित्य लांग्हे के सामने आगामी समय में आने वाले विधानसभा और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सबसे बड़ी चुनौती होगी।
तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी सौरभ दीक्षित का तबादला शाहजहांपुर हुआ है व उनके स्थान पर 2016 बैच के आईपीएस एवं चंदौली के एसपी आदित्य लांग्हे को फिरोजाबाद की कमान शासन ने सौंपी है। दोनों ही अधिकारियों को शुभकामनाएं
- शैलेश कुमार पांडेय, आगरा रेंज डीआईजी