फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   sapa news

सपा ने निकाली साइकिल रैली,पुलिस ने नगला गिरधारी पर रोकी

Tue, 21 Jul 2020 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
sapa news
थाना लाइनपार क्षेत्र के कुर्री कूपा के साथ अन्य गांवों में साइकिल रैली निकालते सपा कार्यकर्ताओं - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के एमएलसी डॉ. दिलीप यादव के नेतृत्व में लाइनपार क्षेत्र रूपसपुर से साइकिल रैली निकाली गई। रैली रोकने के लिए सीओ सदर सहित लाइनपार एसएचओ नगला गिरधारी पर पहुंच गए। इस दौरान उनकी सपाइयों से बहस हो गई। पुलिस के विरोध के कारण सपाई नगला आशा पर रैली समाप्त करके लौट गए। पुलिस का कहना है कि सपाइयों ने कहीं कोई रैली नहीं निकाली।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए साइकिल यात्रा निकालने के आह्वान पर सपा एमएलसी डॉ. दिलीप यादव के नेतृत्व में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। थाना लाइनपार के गांव रूपसपुर में रैली को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रूपसपुर चौराहा से शुरू होकर रैली कुर्रीकूपा, गुंदाऊ की ठार होते हुए नगला सदासुख, नगला भजन, नगला गिरधारी पहुंची इस दौरान सपाइयों ने कई गांवों में लोगों से संपर्क कर पार्टी की नीतियों की जानकारी दी। सपाइयों द्वारा साइकिल रैली निकालने की जानकारी पर सीओ सदर हीरालाल कनौजिया के साथ थानाध्यक्ष लाइनपार ब्रजेश सिंह पुलिस बल के साथ नगला गिरधारी पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने सपा नेताओं से रैली की अनुमति निकालने का पत्र मांगा। इस पर सपा एमएलसी की सीओ से बहस हो गई। काफी देर की बहस के बाद सपाई रैली निरस्त करने की बात पर सहमत हो गए। इसके बाद सपाइयों ने नगला आशा पर रैली को समाप्त कर दिया। इस दौरान पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव, जगमोहन यादव जिला महासचिव लोहिया वाहिनी, सुनील यादव, शनि यादव, विनय यादव, धर्मदास शंखवार, योगेंद्र यादव, सतेंद्र यादव, सरन यादव, मंगल सिंह दद्दू, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

थाना लाइनपार क्षेत्र के कुर्री कूपा के साथ अन्य गांवों में साइकिल रैली निकालने के दौरान रैली को र

थाना लाइनपार क्षेत्र के कुर्री कूपा के साथ अन्य गांवों में साइकिल रैली निकालने के दौरान रैली को र- फोटो : FIROZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed