फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sammed Shikhar is ours, it is more dear to us than life, Jharkhand government should come to its senses...

Firozabad News: सम्मेद शिखर हमारा है, हमें प्राणो से भी प्यारा है, झारखण्ड सरकार होश में आओ...

Mon, 26 Dec 2022 05:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Sammed Shikhar is ours, it is more dear to us than life, Jharkhand government should come to its senses...
फिरोजाबाद। जैन तीर्थस्थल सम्मेद शिखर को पर्यटक क्षेत्र घोषित किए जाने के फैसले का रविवार को सुहागनगरी में फिर विरोध हुआ। पर्यटन क्षेत्र के बजाय सम्मेद शिखर को तीर्थ क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग को लेकर हजारों की संख्या में जैन समाज के लोग फिर सड़कों पर उतर आए। समाज के लोगों ने जैनाचार्य सौभाग्य सागर, जैनाचार्य सुरत्न सागर महाराज के नेतृत्व में जुलूस भी निकाला। इस जुलूस में सम्मेद शिखर हमारा है, हमें प्राणों से प्यारा है, झारखंड सरकार होश में आओ के नारे भी गूंजे।
विज्ञापन

जैन तीर्थ सम्मेद शिखर बचाओ आंदोलन के तहत जुलूस रविवार को अट्टावाला दिगंबर जैन मंदिर से शुरुआत किया गया। जुलूस सदर बाजार, सेंट्रल चौराहा, छिंगामल का बाग, कंपनी बाग चौराहा और बस स्टैंड होते हुए महावीर जिनालय सुभाष तिराहे पर समापन हुआ। जनसमूह के साथ आचार्य सौभाग्य सागर, आचार्य आदित्य सागर,आचार्य सुरत्न सागर एवं मुनिश्री सूतीर्थ सागर के साथ अनेकों मुनि भी चल रहे थे। जैनाचार्य सौभाग्य सागर महाराज ने कहा कि पूरे देश में हमारे सबसे बड़े और पवित्र तीर्थ को बचाने के लिए आंदोलन किए जा रहे हैं। झारखंड सरकार ने जैनों के सबसे बड़े और पवित्र तीर्थ को पर्यटक स्थल घोषित कर दिया है। इससे वहां अनेकों अमान्य गतिविधियां होने लगी हैं। जैन समाज की ओर से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिट्रेट को दिया गया। इस दौरान अरुण जैन, सतेंद्र जैन, नीतेश जैन, संजीव जैन, राहुल जैन, राजेंद्र जैन, मनोज जैन, राज जैन, शैलेंद्र, आदिश जैन, दीपक जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

जुलूस में महिला, बच्चे भी शामिल
विरोध दर्ज कराने के लिए समाज के बच्चे, महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुई। बच्चे व महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे। इसमें झारखंड सरकार के फैलसे का विरोध जता रहे थे। रविवार को अवकाश का दिन था तो इनकी बड़ी संख्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह संस्थाएं भी जुलूस में हुई शामिल जुलूस में भारतीय जैन मंच, श्री दिगंबर जैन मित्र मंडल, बाहुबली संघ, दिगंबर जैन वीर मण्डल, जैन युवा संघर्ष समिति, तरुण क्रांति मंच, जैन यूथ क्लब, जैन जाग्रति मंच, दिगंबर जैन महिला मंडल, अर्हम ग्रुप, महावीर संगठन, मुनि सेवा संघ, श्री पद्मावती पुरवाल दिगंबर जैन महासमिति, सन्मति सेवा समिति, लवेंचू बाल सेवा समिति, पल्लीवाल महासंघ के साथ नगर की सभी जैन संस्थाओं ने जैन ध्वज के साथ पैदल मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed