{"_id":"5e2c8a1e8ebc3e4b3412bc33","slug":"samman-samaroh-me-naraz-hui-firozabad-news-agr426546556","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई शपथ, महिला बीएलओ भड़की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई शपथ, महिला बीएलओ भड़की
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पालीवॉल हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मान पत्र नहीं
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कई जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम हुए। नगर निगम के पालीवाल हॉल में आयोजित स्वीप के कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया गया। इसमें सम्मान नहीं होने से नाराज बीएलओ कार्यक्रम छोड़कर बाहर चलीं गईं। उनका आरोप है कि हर बार कुछ चुनिंदा बीएलओ का ही सम्मान किया जाता है।
नगर निगम के पालीवाल हॉल में स्वीप की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी एवं एसडीएम सदर राजेश कुमार ने मतदाता सूची पुर्नरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाली चुनिंदा बीएलओ को मंच पर बुला कर सम्मानित किया। इसी दौरान सदर तहसील क्षेत्र के मुस्लिम इलाकों के मतदेय स्थलों पर तैनात महिला बीएलओ उठकर हॉल के बाहर चलीं गईं।
उन्होंने आरोप लगाया कि हर वर्ष कुछ चुनिंदा बीएलओ का ही सम्मान कर प्रमाणपत्र दे दिया जाते हैं। एसडीएम ने नाराजगी जता रही सभी बीएलओ को बुला कर समझाया। कुछ बीएलओ ने मानदेय बढ़ाने की मांग भी की। कार्यक्रम में ब्रांड एंबेसडर कल्पना राजौरिया, मूवी शर्मा, मुकेश अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, प्रवीन शर्मा, हिना गुप्ता, वैभव मुरवारिया, निशांत गर्ग एवं प्रखर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर कलक्ट्रेट में हुए कार्यक्रम में अधिकारियों व कर्मचारियों ने शत प्रतिशत मतदान की शपथ ली। अपर जिलाधिकारी के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में युवा मतदाताओं को पहचान पत्रों का वितरण किया गया। अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव में मौजूद कर्मचारियों और युवाओं को मतदान की शपथ दिलाई। बालिका दिव्यदृष्टि ने मतदान से जुड़ी एक कविता प्रस्तुत की। इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी रेनू अग्रवाल, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
कुछ बीएलओ सम्मान पत्र न मिलने के कारण नाराज थीं। हमने बीएलओ से कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने पर ही यह प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं। ऐसा नहीं है कि जिन्हें प्रमाणपत्र नहीं मिले उन्होंने काम नहीं किया। नाराज सभी बीएलओ को समझा कर शांत करा दिया गया।
राजेश कुमार - एसडीएम सदर