फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Samho - Brhn trains were passing through the broken rail tracks

साम्हो - बरहन पर टूटी रेल पटरी से गुजरती रहीं ट्रेनें

Tue, 29 Nov 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, टूंडला फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, टूंडला फीराेजाबाद Updated Tue, 29 Nov 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर के पथरायां में हाल ही में हुए रेल हादसे के बाद भी रेलवे अपने ट्रैक सुरक्षित नहीं कर पाई है। मंगलवार तड़के कानपुर-दिल्ली रेलखंड पर बड़ी अनहोनी टल गई। इटावा और बरहन स्टेशन के पास कई ट्रेनें टूटी पटरी से गुजरती रहीं। रेल अधिकारियों को जब जानकारी हुई तो ट्रेनों को रोककर ट्रैक ठीक कराया गया। करीब एक घंटे तक दिल्ली-हावड़ा  रेल मार्ग पर ट्रेनों को पिछले स्टेशन पर रोके रखा।

इटावा के साम्हो रेलवे स्टेशन के समीप डाउन लाइन की रेल पटरी टूटने की जानकारी अधिकारियों को सुबह पांच बजकर 45 मिनट पर हुई। आनन-फानन में ट्रैक ठीक करने को टीम को मौके पर भेजा गया। सुबह छह  बजकर 50 मिनट पर टूटी पटरियों को ठीक किया गया। तब जाकर यातायात सुचारू हो  सका। इससे पहले ट्रेनें टूटी पटरी से गुजरती रहीं। इस दौरान डाउन लाइन की सभी गाड़ियों को पिछले स्टेशन पर ही रोक दिया गया। ट्रैक की मरम्मत के बाद राजधानी सहित अन्य ट्रेनों को 30 किलोमीटर प्रतिघंटा का कासन लगाकर निकाला निकाला गया। वहीं बरहन स्टेशन पर मंगलवार सुबह ग्रामीण भूदेव पुत्र भरत सिंह ने स्टेशन मास्टर को पटरी टूटी होने की जानकारी दी। इसकी सूचना मुख्य नियंत्रण कक्ष को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने ट्रैक मरम्मत कर यातायात सुचारू किया। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर दो पर आने  वाली टीएडी पैसेंजर को प्लेटफार्म तीन पर रोके रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed