{"_id":"579ce7d04f1c1b1c1521ef7d","slug":"sameeksha-baithak-mein-adhikaariyon-ke-chhoote-paseene","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीक्षा बैठक में अधिकारियों के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीक्षा बैठक में अधिकारियों के छूटे पसीने
अमर उजाला ब्यूरो, फीरोजाबाद
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों की समीक्षा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को आगरा मंडल के आयुक्त ने टूंडला ब्लाक के लोहिया गांव हिम्मतपुर में चौपाल लगाकर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक में कमिश्नर के तेवरों व शिकायतें दर शिकायतें सामने आने पर अधिकारियों के पसीने छूटते रहे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कमिश्नर चंद्रकांत लोहिया गांव हिम्मतपुर पहुंचे। उन्होंने गांव में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों की प्रगति रिपोर्ट मांगी। उन्होंने स्वास्थ्य, विद्युत, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी सीएमओ डा. पुष्कर आनंद से लेते हुए बरसात के इस मौसम में अधिक ध्यान देने को कहा। प्रभारी बीएसए तरुण कुमार को शिक्षा में सुधार लाने एवं परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य करने वाले शिक्षकों पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को खड़ा करके गांव में विकास कार्य होने की जानकारी ली। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत बांटे जाने वाले राशन की भी जानकारी ग्रामीणों से ली। इसके साथ ही ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत बनाए गये जॉबकार्ड, शौचालय, सोलर लाइट आदि की जानकारी ली। बिजली कटौती पर कमिश्नर ने एक्सईएन आरबी राय से रिपोर्ट मांगी। एक्सईन ने गांव में 16 घंटे बिजली देने की बात कही। कमिश्रर को ग्रामीणों ने पांच से आठ घंटे बिजली आने की जानकारी दी।
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी राजेश प्रकाश, सीडीओ कर्मंद्र सिंह, एडीएम राजस्व एवं वित्त उदय सिंह, परियोजना निदेशक सर्वेश यादव, सीएमओ डा पुष्कर आनंद, बीएसए तरुण कुमार, एसडीएम प्रेमचंद्र यादव, सीओ विजय कुमार, तहसीलदार रामअवतार, नायब तहसीलदार अरुण कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा. संजीव वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
आसीसी खराब सड़कों को देख भड़के कमिश्नर
टूंडला ब्यूरो। कमिश्नर चंद्रकांत को निरीक्षण में गांव की आरसीसी सड़कें खराब मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना के तहत बनीं सड़कों की हालत पर अधिकारियों को जमकर लताड़ा। यही नहीं सड़क दोबारा बनाने के निर्देश दिए। न बनाने की स्थित में उनके खाते से खर्च हुई रकम वसूलने के निर्देश दिए हैं।