फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   rss, sorya, namaskar, firozabad

सैकडों स्वयंसेवकों ने घरों पर किया सूर्य नमस्कार

Sun, 03 May 2020 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
rss, sorya, namaskar, firozabad
राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ के आह्वान पर अपने अपने घरों की छत पर सूर्य नमस्कार करते हुए पार्षद मनोज शं - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत रक्षा कवच बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक से जुड़े हजारों परिवारों ने अपने परिजनों के साथ विश्व सूर्य दिवस के उपलक्ष्य में अपने-अपने घरों पर सूर्य नमस्कार किया।
विज्ञापन

आरएसएस चंद्रनगर विभाग ने संघ परिवार से जुड़े कार्यकर्ताओं से विश्व सूर्य दिवस के उपलक्ष्य में अपने परिवारीजनों के साथ रविवार सुबह 7 से 8 बजे के मध्य सूर्य नमस्कार करने का आह्वान किया था। इस कार्यक्रम को संघ ने सूर्य नमस्कार यज्ञ कार्यक्रम के नाम से घोषित किया था। इसके लिए संघ के योग गतिविधि से जुड़े दायित्ववान कार्यकर्ता ऑनलाइन माध्यमों से सूर्य नमस्कार का प्रशिक्षण और उसके लाभ बताने में जुटे थे।
विज्ञापन

संघ के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र भारत ने बताया कि दैनिक शाखा के दौरान सूर्य नमस्कार अनिवार्य तौर पर सभी स्वयंसेवक करते हैं, लेकिन शारीरिक दूरी के इस दौर में परिवार शाखाओं में परिवार के सभी सदस्यों को सूर्य नमस्कार से लाभ प्राप्त होकर उन सभी में रोग प्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि हो सके इसलिए भी सूर्य नमस्कार यज्ञ कार्यक्रम किया गया है। संघ परिवार के विविध संगठनों के कार्यकर्ताओं ने समाज के सभी व्यक्तियों तक सूर्य नमस्कार का लाभ पहुंचाने के लिए शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed