{"_id":"669acc088a2234f2a80c3264","slug":"rs-2028-crore-pension-amount-released-to-67617-elderly-people-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-129399-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 67617 बुजुर्गों को पेंशन की 20.28 करोड़ धनराशि की जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 67617 बुजुर्गों को पेंशन की 20.28 करोड़ धनराशि की जारी
Sat, 20 Jul 2024 01:56 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 20 Jul 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले के 67617 बुजुर्गों के बैंक खाते में वृद्धावस्था पेंशन की प्रथम किस्त तीन हजार रुपये शासन ने जारी कर दिया है। जिले के बुजुर्गों को 20.28 करोड़ से अधिक धनराशि जारी की गई है। शेष बचे बुजुर्गों के बैंक खाते में शीघ्र ही धनराशि जारी होगी।
साठ वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाती है। अप्रैल, मई एवं जून 2024 माह पेंशन की धनराशि का भुगतान एक साथ शासन की ओर से सीधे किया जा रहा है। जिले के 67617 बुजुर्गों के बैंक एकाउंट में तीन हजार प्रति लाभार्थी के हिसाब से आवंटित की जाती है। विभाग के द्वारा 20 करोड़ 28 लाख 51 हजार की धनराशि जारी की गई है। यह धनराशि बुजुर्गों के बैंक खातों में पहुंचना प्रारंभ हो गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सूर्य कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में कुल 68392 बुजुर्गों के वृद्धावस्था पेंशन दी जानी है। इसमें से 67617 बुजुर्गों के बैंक खातों में शासन से पेंशन की प्रथम किस्त प्रत्येक को तीन हजार की दर से जारी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग अपने बैंक एकाउंट से पेंशन की धनराशि की निकासी कर सकेंगे।