{"_id":"6595a49b1fea21fa7502a452","slug":"route-determination-yet-autos-and-e-rickshaws-are-unruly-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-14317-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रूट निर्धारण, फिर भी बेलगाम हैं ऑटो व ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रूट निर्धारण, फिर भी बेलगाम हैं ऑटो व ई-रिक्शा
Wed, 03 Jan 2024 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में ऑटो और ई-रिक्शा की वजह से रोजाना जाम लग रहा है। ऑटो व ई-रिक्शा का रूट निर्धारण होने के बाद भी शहर की प्रमुख सड़कों पर आमजन को परेशान होना पड़ता है। वहीं ट्रैफिक पुलिस और सहायक संभागीय परिवहन विभाग के बनाए नियमों का भी पालन नहीं हो रहा है। करीब पांच साल पहले तक शहर में ऑटो और ई-रिक्शा न के बराबर थे, लेकिन कुछ ही समय में इनकी संख्या जबरदस्त तरीके से बढ़ी है। नतीजा यह हुआ कि शहर के अंदर चौराहों, प्रमुख सड़कों नगला बरी, कोटला चुंगी, जाटवपुरी, रसूलपुर चौराहे पर भी इनकी बेतरतीब पार्किंग से जाम लगता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। यही नहीं किशोर भी ऑटो व ई-रिक्शा चलाते नजर आ जाते हैं जो सभी के लिए परेशानी का सबब बना है।
जब भी पुलिस ऑटो रिक्शा चालकों की मनमानी पर अंकुश लगाने की कोशिश करती है, तब कोई पार्षद, व्यापारी नेता इनकी सिफारिश में आ जाता है।
सहायक संभागीय परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में करीब 10 हजार अधिक ई-रिक्शा व आटो पंजीकृत हैं। इतने ही ऑटो व ई-रिक्शा बिना पंजीकरण के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। यातायात पुलिस ने काफी समय पूर्व इनके रूट निर्धारण की व्यवस्था की थी। जिसका पालन शहर में नहीं होता दिखाई पड़ रहा है। यही कारण है कि हाईवे से लेकर सड़कों तक यह ई रिक्शा फर्राटा भर रहे हैं।
-ऑटो व ई-रिक्शा चालकों का रूट निर्धारित हो चुका है। यदि यह निर्धारित रूट से अलग चलते मिलेंगे तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ई-रिक्शा शहर में लगातार बिना पंजीकरण चलते मिल रहे हैं, इनके खिलाफ भी अभियान चलेगा।
विज्ञापन
-महेश यादव, यातायात प्रभारी