Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   root divert, buses stop

नागरिकता कानून को लेकर हिंसक प्रदर्शन, नहीं पहुंची रोडवेज बसें

Sat, 21 Dec 2019 12:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
root divert, buses stop
बवाल के दौरान की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। नागरिकता कानून को लेकर चल रहे विरोध के बीच शुक्रवार को रोडवेज बसों का रूट डायवर्ट कर दिया गया। इसके चलते लंबे रूट पर संचालित होने वाली बसों की शहर में एंट्री नहीं हो सकी। यात्रियों को कई घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ा। बस न आने की जानकारी होने पर यात्रियों को प्राइवेट वाहनों सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

नागरिकता कानून और शुक्रवार को जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। शहर में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहा तो यात्रियों की सुरक्षा के लिए रोडवेज बसों का रूट डायवर्ट कर दिया गया। लखनऊ, कानपुर, इटावा, मैनपुरी और फर्रुखाबाद डिपो की बसों, जो फिरोजाबाद होते हुए आगरा दिल्ली मथुरा जाती थी, को मक्खनपुर से पहले बने नए बाईपास मार्ग से गुजारा गया। यह बसें शहर के अंदर न आकर सांती होते हुए उसायनी के पास निकल रही थी। वहीं
विज्ञापन

आगरा, मथुरा और दिल्ली से कानपुर, लखनऊ, फर्रुखाबाद के साथ अन्य जिलों को जाने वाली बसों को उसायनी से डायवर्ट कर दिया गया था। बसों के शहर के अंदर न आने से दिल्ली कानपुर, लखनऊ, इटावा, मैनपुरी, बल्लभगढ़ होते हुए अन्य स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बस सेवा देर शाम तक ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड से केवल आगरा, मथुरा के लिए लोकल बस सेवा संचालित हुई। शिकोहाबाद के लिए भी रोडवेज सेवा पूरी तरह से ठप रही। इसके चलते शिकोहाबाद जाने वाले यात्रियों को प्राइवेट वाहनों से ही यात्रा करने को बाध्य होना पड़ा।

जसवंत नगर से बल्लभगढ़ के लिए रोडवेज बस नहीं मिली। एक घंटा से अधिक हो गया लेकिन रोडवेज बस नहीं मिली। अब लौटकर घर जाएंगे।
प्रकाश कुमार, यात्री
कोर्ट के काम से आए थे। फर्रुखाबाद जाने के लिए पिछले दो घंटे से बस का इंतजार कर रहे है। शिकोहाबाद मैनपुरी के लिए बस नहीं है। प्राइवेट वाहन से शिकोहाबाद जाकर दोपहर की ट्रेन से पकड़ेंगे।
ऊषादेवी, यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed