{"_id":"58e7d4a24f1c1b081a5b5b54","slug":"roadway-bus-collided-with-dividers-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 07 Apr 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर कनैटा चौराहे के समीप बेवर डिपो की बस हाईवे पर बने डिवाइडर से टकरा गई। हालांकि हादसे में बस में सवार यात्री चोटिल नहीं हुए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
आगरा से शिकोहाबाद वाया मैनपुरी होकर बेवर जा रही बेवर डिपो की बस शुक्रवार शाम करीब चार बजे नेशनल हाईवे के कनैटा चौराहे को पास कर रही थी। तभी ओवरटेक करने के प्रयास में चालक ने बस से संतुलन खो दिया। बस हाईवे किनारे बने डिवाइडर से टकरा गई। इसके चलते बस के चालक साइड का पहिया भी तेज आवाज के साथ फट गया। हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बस के अंदर फंसे यात्रियों को नीचे उतारा गया। किसी भी यात्री के घायल न होने पर वहां मौजूद लोगों के साथ पुलिस ने भी राहत की सांस ली। इस दौरान चालक और परिचालक बस छोड़कर चले गए। पुलिस ने यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर गंतव्य लिए रवाना करा बस को क्रेन के माध्यम से पुलिस चौकी जिला मुख्यालय भिजवाया।