फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Roads and streets dug for construction became a headache

Firozabad News: निर्माण को खोदी गईं सड़कें व गलियां बनीं सिरदर्द

Thu, 18 Apr 2024 04:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 18 Apr 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Roads and streets dug for construction became a headache
फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा 15वें वित्त,राज्य वित्त एवं स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत उठाए निर्माण कार्यों से जुड़े टेंडर हासिल करने वाले ठेकेदार समय से काम पूरा कराने में मनमानी कर रहे हैं। ठेकेदारों कई वार्ड में सड़क एवं गली निर्माण का काम अधूरा छोड़ दिए जाने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नगर निगम ने वार्ड संख्या 22, 36, 19 और 37 सहित करीब 20 वार्डों में गलियों और नालियों की दशा में सुधार के लिए करीब तीन करोड़ से ज्यादा के टेंडर जारी किए थे। एक माह अथवा उससे पूर्व जारी टेंडरों को हासिल करने वाले ठेकेदार मनमानी पर उतारू हैं। कई मोहल्ले में ठेकेदारों ने निर्माण के लिए सड़कों को खोद दिया है तो कहीं गिट्टी डालने के बाद ठेकेदार सीसीटीवी का काम कराना भूल गए हैं। लोगों के मुताबिक ठेकेदारों द्वारा काम अधूरा छोड़ दिए जाने से आवागमन में दिक्क्त हो रही है। तथा कई गलियों व सड़कों पर सफाई कार्य भी पटरी से उतर गया है।
विज्ञापन







इन मोहल्लों में मार्च में रखी गई थी आधारशिला

वार्ड संख्या 37 में लगभग 13 लाख, बोधाश्रम रोड पर करीब 16 लाख, ककर कोठी पर करीब 13.22 लाख, नगला विश्नु में करीब 23 लाख, रामनगर में करीब 23.51 लाख मीरा चौराहा के समीप एन कैप के तहत करीब एक करोड़ 26 लाख, मोहल्ला दखल व आनंद नगर में 10.05लाख, सैयद गंज में करीब 55.62लाख, नीबम वाला बाग में 23.31लाख, नंदराम चौक में 15.65लाख के अलावा मोहल्ला शांति नगर में 39.99लाख के अलावा नगला करन सिंह में 17.84 लाख रुपये के विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन










निविदा शर्त के अनुरूप समय से निर्माण पूरा कराने एवं गुणवत्ता का ध्यान रखने की हिदायत ठेकेदारों को दी गई है। अगर किसी ठेकेदार ने काम अधूरा छोड़ा है। अथवा काम शुरू नहीं किया है। उनकी जांच कराई जाएगी। लापरवाही मिलने पर आवश्यक कार्रवाई भी करेंगे। - मनीष कुमार सिंह मुख्य अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed