{"_id":"338d4dc752b8bf82e7ab2b687a2cb746","slug":"revealing-robbery-five-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती का खुलासा, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती का खुलासा, पांच गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 25 Jan 2016 07:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़ पुलिस ने रविवार रात पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से सोने चांदी के आभूषणों सहित हथियार बरामद कर लिए हैं। बदमाशों से पूछताछ के बाद पुलिस ने 11 दिसंबर की रात कश्मीरीगेट निवासी इसरार और 24 दिसंबर की रात अब्बासनगर में नकबजनी की घटना का खुलासा किया।
एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने बताया कि बदमाश वसीम, मैनुउद्दीन, गुड्डू निवासीगण ताड़ो वाली बगिया थाना रामगढ़, रवि निवासी नगला मिर्जा बड़ा थाना और बल्लू चौधरी पुत्र इकबाल निवासी रामगढ़ ने 11 दिसंबर की रात रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला कश्मीरीगेट निवासी इसरार के परिवारीजनों को बंधक बनाकर डकैती की थी। इसरार के मकान में सभी बदमाश रात को सीढ़ी लगाकर घुसे थे। उस समय पीड़ित परिवार के घर जगार हो रही थी। उन्होंने पीड़ित को धमकी दी थी कि वह पुलिस उनका पीछा कर रही है, वह पुलिस पर गोली चलाकर आए है। यदि तुमने शोरगुल किया तो जान से मार देंगे। इस दौरान वे तीन घंटे तक घर में ही बैठे रहे। क्षेत्र में सन्नाटा होने के बाद बदमाशों ने इसरार और उसके परिवारीजनों को बंधक बनाकर डकैती की। इसी क्रम में 24 दिसंबर की रात को मोहल्ला अब्बास नगर स्थित मकान में नकब लगाकर लूट की थी। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई करने के साथ ही पूर्व के मुकदमों में ली गई जमानत रद्द कराने की कार्रवाई भी की जाएगी।
सिपाही हत्याकांड को अंजाम देने वालों के साथी हैं बदमाश
एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के साथियों ने वर्ष 2014 में सिपाही गिर्राज और दिनेश की गश्त के दौरान रामगढ़ क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को जेल भेज दिया था। यह क्षेत्र में पिछले काफी समय से आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
वारदात के बाद छिपा देते थे हथियार
वारदात के बाद बदमाश एक व्यक्ति के घर हथियार छिपाने के बाद अपने-अपने घरों को जाते थे। इससे रास्ते में पुलिस मिल भी जाए तो उनको अपराधी न समझ कर छोड़ दे। पुलिस उस व्यक्ति की भी तलाश कर रही है जो बदमाशों के हथियार अपने घर रखा करता था।