फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Report on 10 meat traders throwing animal remains into the drain

Firozabad News: पशुओं के अवशेष नाले में फेंकने वाले 10 मीट कारोबारियों पर रिपोर्ट

Wed, 13 Sep 2023 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 13 Sep 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Report on 10 meat traders throwing animal remains into the drain
फिरोजाबाद। पशुओं के अवैध कटान के बाद अवशेष को सार्वजनिक स्थान पर फेंक कर गंदगी फैलाने के मामले में थाना रामगढ़ पुलिस ने दस लोगों के विरुद्ध कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उक्त सभी लोगों के विरुद्ध क्षेत्रीय सफाई नायक ने निगम प्रशासन को रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट के आधार पर जेडएसओ संदीप भार्गव की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।जेडएसओ नगर निगम संदीप भार्गव की तहरीर पर थाना रामगढ़ पुलिस ने पप्पू निवासी बाईपास रोड, फैसल निवासी मदीना कॉलोनी, आरिफ निवासी ताडो वाली बगिया, बिल्लू निवासी पुराना रसूलपुर, बुंदा डेयरी वाले निवासी असरफगंज, इरशाद डेरी वाले निवासी असरफ गंज, फैजान डेरी वाले निवासी पुराना रसूलपुर, साकिर निवासी 30 फुटा रोड, सगीर निवासी आगा साहब की मस्जिद हाजीपुरा और चंदा निवासी 30 फुटा के विरुद्ध सार्वजनिक स्थल पर गंदगी फैलाने, अपशिष्ट को नगर निगम के सीवर व नाला में डालने का आरोप लगाया गया है। सभी के विरूद् थाना रामगढ़ में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। एसओ रामगढ़ रवि त्यागी ने बताया कि मुकदमा नगर निगम की ओर से पंजीकृत कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed