फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Recruitment process for 1166 Anganwadi posts stuck in scrutiny of records

Firozabad News: अभिलेखों की जांच में फंसी 1166 आंगनबाड़ी पदों की भर्ती प्रक्रिया

Wed, 29 Apr 2026 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 29 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Recruitment process for 1166 Anganwadi posts stuck in scrutiny of records
फिरोजाबाद। जिले में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत 11 परियोजनाओं में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती प्रक्रिया पिछले चार महीनों से कछुआ गति से चल रही है। जिले में कुल 1166 पदों (202 कार्यकर्ता और 964 सहायिका) पर नियुक्ति होनी है, लेकिन अब तक केवल 70 अभ्यर्थियों (अरांव और मदनपुर ब्लॉक) को ही नियुक्ति पत्र मिल सके हैं। फिरोजाबाद शहर की दो परियोजनाओं में सर्वाधिक 352 पद और कोटला में 195 पद अभी भी लंबित हैं।
विज्ञापन

भर्ती में देरी का मुख्य कारण विभाग में लिपिकों की कमी और जिला स्तरीय जांच कमेटी द्वारा अभिलेखों का गहन मिलान करना बताया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी केशरीनंदन तिवारी के अनुसार, पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एक-एक बिंदु की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही शेष पदों पर चयन प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। वर्तमान में जिले के करीब 2540 केंद्रों पर इन नियुक्तियों का इंतजार है, ताकि बाल विकास की सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed