{"_id":"64f38058f77f89e4560f4944","slug":"recovery-of-rs-585-lakh-released-after-10-years-of-disconnection-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-3899-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कनेक्शन कटवाने के 10 साल बाद जारी कर दी 5.85 लाख रुपये की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कनेक्शन कटवाने के 10 साल बाद जारी कर दी 5.85 लाख रुपये की वसूली
Sun, 03 Sep 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। महीने में आप जितनी विद्युत खर्च करते हैं उसका तय दरों के साथ विद्युत बिल आता है और जिसका उपभोक्ता भुगतान करता है, लेकिन यहां तो विद्युत कनेक्शन कटवाने के 10 साल बाद विद्युत विभाग ने 5.85 लाख रुपये की वसूली निकाल दी। विद्युत अधिकारियों के पास चक्कर लगाते-लगाते समस्या हल नहीं हुई तो उपभोक्ता ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
शहर से सटे गांव मोहम्मदाबाद निवासी विद्युत उपभोक्ता मुन्नेश कुमार निडर ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि उसने अपने पैत्रिक गांव नगला सिकन्दर में आटा चक्की लगाकर कारोबार शुरू किया था। इसके लिए कॉमर्शियल विद्युत कनेक्शन लिया था। जब कारोबार नहीं चला तो उसने 02 अगस्त 2013 में कनेक्शन कटवा दिया। इसके बाद उसने अधिशासी अभियंता से मिलकर 50 हजार रुपया बकाया बिल जमा करा दिया था। तब विभाग ने कनेक्शन विच्छेदित कर मीटर को हटा लिया था।
इसके बाद विभाग की ओर से उसके पास कोई बिल नहीं आया। एक सितंबर 2022 को उपमंडल अधिकारी ने उपभोक्ता से एक शपथ पत्र मांगा जो उसने दे दिया था। इस सबके बाद भी विद्युत विभाग ने उसके नाम 20 जुलाई 2023 को एक आरसी 5,85,669 रुपयाें की भेज दी। उपभोक्ता मुन्नेश का कहना है कि जब उसने सारा बिल पहले ही जमा करा दिया था तो फिर आरसी कैसे जारी कर दी गई। मुन्नेश ने दोषी विद्युत अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
अगर उपभोक्ता ने कनेक्शन कटवाते हुुुए 9 नंबर फार्म प्राप्त कर लिया है। बिल अदायगी व डिस्कनेक्शन के सभी कागजात हैं, तो विभाग में दिखाते हुए समस्या का निराकरण कराया सकता है। - कायम सिंह, विद्युत उपखंड अधिकारी, मोहम्मदाबाद, टूंडला