फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ravindra was arrested along with his wife and son for Ram temple.

Firozabad News: जेवर-नकदी लेकर प्रेमी के साथ गई चार बच्चों की मां

Sat, 06 Jan 2024 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 06 Jan 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ravindra was arrested along with his wife and son for Ram temple.
-दो बच्चों को साथ ले गई महिला, दो को छोड़ गई पति के पास-पति ने पुलिस को दी तहरीर, बरामदगी न होने पर बच्चों सहित आत्म हत्या की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। प्रेम प्रसंग के चलते चार बच्चों की मां प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। इतना ही नहीं वह साथ में दो बच्चों व जेवर-नकदी भी साथ ले गई। पीड़ित पति ने पत्नी की बरामदगी के लिए तहरीर देते हुए पुलिस के चक्कर लगा रहा है। पीड़ित पति ने पत्नी की बरामदगी न होने पर बच्चों सहित आत्मदाह की चेतावनी दी है।
औरैया के दिबियापुर अंतर्गत पचशापूर्वा निवासी एक युवक टूंडला के तेल मिल रोड पर चार बच्चों व पत्नी सहित रहते हुए राजमिस्त्री का काम करता है। उसने बताया कि वह जिस मकान में किराए पर रहता है उसमें किराए पर ही अतुल शर्मा रहता था। 23 दिसंबर को जब वह काम पर गया तो उसकी पत्नी को अतुल शर्मा बहला-फुसला ले गया। उसकी पत्नी घर में प्लाट खरीदने के लिए रखे 40 हजार रुपये व जेवर आदि लेकर उसके साथ चली गई है। इतना ही नहीं वह चार माह के पुत्र, चार साल की पुत्री को साथ ले गई है।
विज्ञापन

दो पुत्रों 10 व सात साल को वह अंकल के साथ जाने की बात कहते हुए छोड़ गई है। शाम को उसके घर आने पर घटना की जानकारी हुई। उसके खोजबीन के बाद उनके न मिलने पर उसने थाना पुलिस को आरोपी अतुल शर्मा उसकी व मां के विरुद्ध तहरीर दी है। युवक का आरोप है कि पुलिस आरोपियों की तलाश नहीं कर रही है। उसकी मां को पकड़कर भी थाने दिया, लेकिन दरोगा ने उसे छोड़ दिया। राजमिस्त्री ने चेतावनी दी है कि जल्द ही उसकी पत्नी बरामद नहीं हुई तो वह दोनों बच्चों सहित आत्महत्या कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजमिस्त्री का मामला संज्ञान में आया है। आरोपी व महिला की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर महिला को बरामद कर लिया जाएगा।
प्रमोद पंवार, थाना प्रभारी, टूंडला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed