फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Raunak will return to schools from today

डेढ़ माह बाद आज से स्कूलों में लौंटेगी रौनक

Mon, 14 Feb 2022 12:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Raunak will return to schools from today
फिरोजाबाद। कोरोना के कारण डेढ़ माह से बंद पड़े स्कूलों में सोमवार से रौनक लौट आएगी। शासन के आदेश पर आठवीं तक के परिषदीय स्कूलों के 1.72 लाख प्राइवेट स्कूलों में करीब दो लाख 28 हजार छात्र-छात्राएं स्कूल जाएंगे। शासनादेश के आधार पर अभिभावकों को मैसेज भेजकर प्रबंधन ने स्कूल खुलने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

जिले में शीतकालीन अवकाश को लेकर स्कूलों को बंद कर दिया गया था। जब स्कूल खुलने का समय आया तो कोरोना के केस आने लगे। बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए शासन ने स्कूलों को बंद करने के आदेश दे दिए। डेढ़ माह तक स्कूलों के बंद रहने से शिक्षा व्यवस्था बेपटरी हो गई। हालांकि विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जा रहा था।
विज्ञापन

बीते सप्ताह कोरोना संक्रमण की दर कम होने पर शासन ने कक्षा आठ से ऊपर की कक्षाओं के संचालन की अनुमति दी थी। अब सोमवार से सभी विद्यालयों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करने के आदेश दिए गए हैं। विद्यालय प्रबंधन स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं कराने की तैयारी में जुट गये हैं। बीएसए अंजली अग्रवाल ने बताया कि सोमवार से स्कूल खोलने के आदेश शासन ने दिए हैं। स्कूलों में कोविड के नियमों का पालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इन बातों का रखना होगा ध्यान-
-विद्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क बनानी होगी।
-बीमार बच्चों को उपचार देकर घर भेजा जाएगा।
-मास्क व सामाजिक दूरी का पालन कराना होगा।
-कक्षाओं का सैनिटाइजेशन कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed