फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rats and dirt in NRC ward

Firozabad News: एनआरसी वार्ड में चूहे और गंदगी

Sat, 11 Mar 2023 07:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 11 Mar 2023 07:50 PM IST
विज्ञापन
Rats and dirt in NRC ward
एनआरसी वार्ड में चूहे और गंदगी
विज्ञापन

डीएम ने संयुक्त चिकित्सालय का किया निरीक्षण, इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक मिले नदारद, कार्रवाई के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद। डीएम रवि रंजन ने शनिवार दोपहर को संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक नहीं मिले। वहीं एनआरसी वार्ड में चूहे और गंदगी देख वार्ड प्रभारी पर नाराजगी व्यक्त की। महिला वार्ड में भी अव्यवस्था देख उन्होंने सीएमएस को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

शनिवार को जिलाधिकारी शिकोहाबाद कोतवाली समाधान दिवस में पहुंचे। यहां पर उन्होंने जनता की समस्याओं को सुना। समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने नगर पालिका की मिली शिकायतों पर ईओ सुरेंद्र प्रताप सिंह से तत्काल समस्याओं के समाधान के लिए कहा। यहां से डीएम संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। सबसे पहले वह इमरजेंसी पहुंचे। यहां स्टाफ तैनात था, लेकिन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नहीं मिले। जब कर्मचारियों से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि डॉक्टर ज्यादातर समय नहीं मिलते हैं। इसके बाद वह एनआरसी वार्ड पहुंचे। यहां गंदगी और चूहों को देख हैरान रह गए। उन्होंने प्रभारी को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। महिला वार्ड में भी अभिलेखों में कमी मिली। जिसको लेकर उन्होंने सीएमएस सत्यप्रकाश शर्मा को बुलाकर सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में तैनात डॉक्टरों की सूची मांगी। चेतावनी दी दोबारा अव्यवस्था मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed