फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ration

अब किसी भी राशन दुकान से खाद्यान ले सकेंगे ग्रामीण

Sat, 02 Nov 2019 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
ration
फिरोजाबाद। शहरी क्षेत्र की तरह ग्रामीण क्षेत्र के राशन कार्ड धारक भी अब ग्रामीण क्षेत्र के किसी भी राशन डीलर के यहां से खाद्यान प्राप्त कर सकते हैं। जिले में आगामी पांच नवंबर से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। प्रदेश के कुछ चुनिंदा जिलों में अंतरजनपदीय राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी व्यवस्था लागू हो गई है। जिन जिलों में राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी व्यवस्था लागू की गई है। उन जनपदों में फिरोजाबाद का नाम भी शामिल है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र के राशन कार्ड धारक अब ग्रामीण क्षेत्र की किसी भी राशन दुकान से खाद्यान प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में यह व्यवस्था आगामी पांच नवंबर से क्रियान्वित हो जाएगी। आयुक्त खाद एवं रसद विभाग मनीष चौहान द्वारा गत 31 अक्तूबर को जारी पत्र के अनुसार राशन पोर्टेबिलिटी का लाभ प्राप्त करने वाले उपभोक्ता के परिवार का कोई एक सदस्य का आधार सीडेड होना चाहिए। साथ ही एक उपभोक्ता को माह में एक बार ही यह सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त राशन कार्ड धारक को केरोसिन अपनी मूल संबंद्ध दुकान से लेना होगा।
विज्ञापन

मैनुअल तरीके से नहीं मिलेगा राशन
यह सुविधा केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को दी जाएगी जिनका आधार कार्ड उनके राशन कार्ड से लिंक होगा। तथा बायोमैट्रिक पहचान स्पष्ट होने की स्थिति में ही उपभोक्ता को पोर्टेबिलिटी योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed