फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ration dealer was under digital arrest for nine hours

UP: 'तुम्हारा संबंध पुलवामा हमले से है...', नाै घंटे तक घर में कैद रहा राशन डीलर; बच्चों को लेकर दिखाया ये डर

Tue, 01 Jul 2025 12:18 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 01 Jul 2025 12:18 AM IST
सार

फोन करने वाले ने कहा कि जब तक जांच नहीं हो जाती। तब तक मुझे स्क्रीन से मत हटाना। अगर ऐसा किया तो तुम्हारी, तुम्हारी पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी जाएगी। यह सुनकर डीलर और उसकी पत्नी बुरी तरह डर गई।

विज्ञापन
ration dealer was under digital arrest for nine hours
digital arrest - फोटो : amar ujala

विस्तार

मैं मुंबई के पुलावा स्टेशन का एसआई बोल रहा हूं। तुम्हारे खाते में 16 करोड़ रुपये आए हैं। तुम्हारा पुलवामा में हुए हमले से सम्बन्ध है। अगर मुझे स्क्रीन से हटाया, तो तुम्हारी और बाहर रहने वाले दोनों बच्चों की हत्या कर दी जाएगी। तुम्हारे यहां के एसएसपी से हमारी बात हो चुकी है। वह तुमको हमारे यहां मुंबई भिजवा देंगे। यह कहकर एक साइबर फ्रॉड ने शहर के राशन डीलर को 9 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट किया। इस घटना से डीलर एवं उसका परिवार दहशत में है। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला मीर खलील में राशन डीलर राजेश कुमार शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो बच्चे बाहर रहते हैं। सोमवार को दोपहर उनके फोन पर फोन आया। जिस पर लिखा था टेलीकॉम रेगुलेटरी अर्थारिटी ऑफ इंडिया, जब डीलर ने फोन रिसीव किया, तो दूसरी ओर से आवाज आई, कि मैं मुंबई के पुलावा स्टेशन का एसआई बोल रहा हूं। 
विज्ञापन


 

एसआई ने डीलर से कहा कि तुम्हारे आधार कार्ड से केनरा बैंक में जो खाता खुला हुआ है। उसमें 16 करोड़ रुपये आए हैं। तुम्हारा पुलवामा में हुए प्रकरण से सम्बन्ध प्रकाश में आया है। इसलिए तुमको डिजिटल अरेस्ट किया जा रहा है। यह सुनते ही डीलर के होश उड़ गए। एसआई ने कहा कि तुम दो से तीन घंटे के अंदर मुंबई आ जाओ। जब राशन डीलर ने कहा कि मैं शिकोहाबाद रहता हूं। इतनी जल्दी मुंबई नहीं आ सकता, तो एसआई ने कहा कि तुम्हारे यहां के एसएसपी से हमारी बात हो चुकी है। वह तुमको मुंबई भिजवा देंगे। तुम यहां चार साल तक सीबीआई की कस्टडी में रहोगे। 

इसके अलावा एसआई ने कहा कि चेहरे से तो तुम देशभक्त लगते हो, लेकिन जब तक जांच नहीं हो जाती। तब तक मुझे स्क्रीन से मत हटाना। अगर ऐसा किया तो तुम्हारी, तुम्हारी पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी जाएगी। यह सुनकर डीलर और उसकी पत्नी बुरी तरह डर गई। इस तरह पीड़ित राशन डीलर रात 9 बजे तक लगभग आठ घंटे डिजिटल अरेस्ट रहा। किसी तरह राशन डीलर ने दीर्घशंका का बहाना बनाकर जब बाथरूम पहुंचा, तो दूसरे फोन से उसने तत्काल ही अपनी बेटी को फोन कर पूरा मामला बताया। 

बेटी ने जब कहा कि पापा आप फोन बंद कर दो। बेटी की बात सुनकर राशन डीलर ने फोन ऑफ कर दिया। तब कहीं जाकर डीलर एवं उसकी पत्नी ने राहत की सांस ली। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें-UP: नौ बच्चों की मां के सिर पर चढ़ा प्यार का ऐसा भूत, पति का गला दबाया, प्रेमी ने दांतों से नाक काटी; गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed