{"_id":"61f406e386a33d513f52a98a","slug":"rasulpur-police-caught-arm-making-factory-two-arrested-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्ट्राग्राम पर वायरल फोटो ने फंसाया: रसूलपुर पुलिस ने तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्ट्राग्राम पर वायरल फोटो ने फंसाया: रसूलपुर पुलिस ने तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार
Fri, 28 Jan 2022 08:38 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 28 Jan 2022 08:38 PM IST
सार
एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर एक फोटो वायरल हुआ था। जिसमें युवक तमंचा दिखा रहा था। मामला संज्ञान में आने पर रसूलपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। बृहस्पतिवार रात थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह ने मुखबिर की सूचना पर बंबा बाईपास मार्ग स्थित उदल सिंह महाविद्यालय के समीप से आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गांव मोढ़ा स्थित खंडहर पड़े स्थान पर तमंचा बनाने की फैक्टरी का संचालन किया जा रहा था। रसूलपुर पुलिस ने शुक्रवार को इसका खुलासा किया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एक आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बने और अध बने तमंचों के साथ तमंचा बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर एक फोटो वायरल हुआ था। जिसमें युवक तमंचा दिखा रहा था। मामला संज्ञान में आने पर रसूलपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। बृहस्पतिवार रात थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह ने मुखबिर की सूचना पर बंबा बाईपास मार्ग स्थित उदल सिंह महाविद्यालय के समीप से आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसने अपना नाम मोहल्ला सतीनगर निवासी पवन बताया। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि यह तमंचा उसने सूरज निवासी मुखिया वाली गली आसफाबाद से खरीदा था। सूरज अपने साथी टिंचू निवासी टूटी पुलिया राठौर नगर के साथ मोढ़ा गांव स्थित एक खंडहर में तमंचा बनाने का काम करते हैं। पवन द्वारा दी गई जानकारी पर पुलिस ने दबिश देकर टिंचू को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि सूरज वहां से भाग गया। पुलिस ने मौके से बने और अध बने तमंचों के साथ तमंचा बनाने के औजार और कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। जबकि फरार आरोपी की पुलिस गिरफ्तारी को प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
हत्या का आरोपी गिरफ्तार
उत्तर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पप्पू निवासी संतोषनगर थाना उत्तर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहा था। जिसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन