{"_id":"649dccdbc1213224500d2727","slug":"rashtriya-muslim-manch-opposes-sacrifice-feeds-fruits-to-cows-in-gaushala-firozabad-news-c-25-1-204882-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: राष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने कुर्बानी का किया विरोध, गोशाला में गायों को खिलाए फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: राष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने कुर्बानी का किया विरोध, गोशाला में गायों को खिलाए फल
Thu, 29 Jun 2023 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 29 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने ईद उल अजहा पर जानवरों की कुर्बानी का विरोध करते हुए गायों को भोजन खिलाया। उन्होंने कहा कि यह भोजन खिलाने का अभियान राष्ट्रीय मुस्लिम मंच लगातार तीन दिन तक चलाएगा।
राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूफी हसन कादरी ईद उल अजहा के मौके पर अपने साथियों के साथ गोशाला पहुंचे। उन्होंने ईद उल अजहा के मौके पर जानवरों की कुर्बानी करने के बजाय सीधे गायों को भोजन कराने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रेश कुमार के निर्देश पर हमारे संगठन ने निर्णय लिया है कि हम जानवरों की कुर्बानी नहीं करेंगे। बल्कि उनको भोजन कराने का काम करेंगे। मंच के द्वारा यह क्रम लगातार तीन दिन तक चलेगा। उन्होंने कहा समाज के युवा वर्ग को भी इसके लिए प्रेरित करने का काम करेंगे।