{"_id":"6d6df5c16bc6ca0133422d83b6bca5b2","slug":"raksha-bandhan-is-readied-for-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन के लिए सज गया बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन के लिए सज गया बाजार
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 25 Aug 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। विरोध प्रदर्शन और हंगामे के तीन दिन के बाद मंगलवार को बाजारों में रौनक दिखी। मंगल को बंदी के बाद भी बाजार में व्यापारियों ने दुकानों को खोला। व्यापार मंडल, जैन समाज के विरोध प्रदर्शन के चलते तीन दिन से बाजार बंद था। भाई-बहन के प्यार के त्योहार रक्षाबंधन को देख मंगलवार को खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार में दुकानें आकर्षक राखियों से सजी हुई थीं। बहनों की भीड़ राखियों की खरीदारी कर रही थी।
शास्त्री मार्केट, चंद्रशेखर मार्केट, सदर बाजार, कोटला रोड. सुहाग नगर हिंमायुपुर की मार्केट में राखियां खरीदने के लिए रौनक शुरू हो गई है। 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की कीमती राखियां मिल रही हैं। चाईनीज राखियां भी खूब बिक रही हैं। उनकी चमक-दमक भी बाजार में अलग है। हालांकि महंगाई का असर जरूर दिख रहा है। कपड़ा, चूड़ी, जनरल स्टोर्स की दुकानों पर भी महिलाओं की काफी चहल पहल है। रेशम की डोर की जगह फैंसी राखियों का चलन ज्यादा बढ़ गया है। बाजार में बच्चों को डोरेमोन, छोटा भीम, कुंदन की राखियां सबसे अधिक लुभा रही है। वहीं युवा वर्ग में स्टोन और ब्रेसलेट राखी का क्रेज बरकरार है। दुकानदार अजय कुमार, विनोद ने बताया कि पहले परांदा ही रक्षासूत्र होता था। इसी को कलाई पर बांध कर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता था। आज बाजार में रतन जड़ित नग, स्टोन आदि विभिन्न फैंसी राखियों की डिमांड अधिक है। साथ ही नग से जड़ी रेशम की डोरियां भी बहनें खूब खरीद रही हैं। कई वर्षों से राखी के व्यवसाय से जुड़े राहुल तिवारी ने बताया कि हर साल राखियों की डिजाइन में अंतर आ जाता है। इसके धार्मिक महत्व को देखते हुए रुद्राक्ष, मोरपंख, शंख , स्वास्तिक और कलश वाली राखियों की कई बैरायटी दुकानों पर उपलब्ध कराई गई हैं। बच्चों को लुभाने वाले टेडी और कार्टून वाली राखियों की विशाल रेंज रखी गई है।
बाजार में मोदी राखी की धूम
भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू का असर दिखने लगा है और बाजार में प्रधानमंत्री के चित्र वाली रंग-बिरंगी राखियों से बाजार सज गया है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इस बार राखियों में राजनीतिक रंग भी खूब चमक रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राखी बहनों को खूब भा रही है।
विज्ञापन
नहीं बना ट्रैफिक प्लान
बाजार में रौनक है। रक्षाबंधन को लेकर भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है लेकिन पुलिस-प्रशासन ने अब तक कोई ट्रैफिक प्लान लागू नहीं किया है। अस्थायी दुकानें सड़कों तक लगी हैं और चार पहिया वाहन भी आ रहे हैं। ऐसे में संकरे बाजार में जाम लगा रहा है। खरीदारी करने आ रहे लोग परेशान हैं। मंगलवार को भी यही आलम था। बाजार आए लोग जाम में फंस गए।
पार्किंग जोन नहीं बने
सड़क सुरक्षा समिति की हर बैठक में शहर के बाजार क्षेत्र में जाम से मुक्ति के लिए पार्किंग जोन बनाने के प्रस्ताव रखे जाते हैं लेकिन अब तक कोई कवायद नहीं की गई। त्योहार के चलते बाजारों में भीड़ है।