{"_id":"5fb16c068ebc3e9b8e69314d","slug":"rain-firozabad-news-agr4679947150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह से छाए रहे बादल, दोपहर को रिमझिम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह से छाए रहे बादल, दोपहर को रिमझिम बारिश
विज्ञापन
टूंडला में हुई झमाझमा बारिश के बीच गुजरते वाहन
- फोटो : TUNDLA
फिरोजाबाद। रविवार दोपहर से मौसम बदल गया। सुबह से बादल आए रहे और दोपहर एक बजे से बीस मिनट तक रिमझिम बारिश हुई। बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई।
रविवार सुबह से बादल छाए रहे। धूप नहीं निकली। धुंध जैसी स्थिति थी। दोपहर को एक बजे रिमझिम बारिश शुरू हो गई। करीब बीस मिनट की बारिश में सड़कों पर फिसलन की स्थिति बन गई। नारखी, एका, खैरगढ़, मक्खनपुर व फरिहा क्षेत्र में भी हल्की बूंदा बांदी हुई। कठफोरी क्षेत्र में काफी अच्छी बारिश हुई।
हल्की बूंदाबांदी से किसान खुश
टूंडला। रविवार को पूरे दिन सूर्य देवता ने दर्शन नहीं दिए। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर हुई बूूंदाबांदी से किसान बेहद खुश नजर आए। किसान उन्नत पुष्पेंद्र उपाध्याय, सुनील पाठक, योगेश उपाध्याय, लखमीचंद्र बघेल, देवकरन दिलावर, सोहन सिंह धाकरे आदि का कहना है कि चुनाव के बाद जिस तरह विद्युत कटौती हो रही है, उससे किसान परेशान था हल्की बारिश आलू आदि फसलों के लिए एवं गेहूं की पलेवट के लिए आवश्यक थी।