फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Rain and storm alert, DM issues advisory

Firozabad News: बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, डीएम ने जारी की एडवाइजरी

Tue, 02 Jun 2026 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 02 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Rain and storm alert, DM issues advisory
फिरोजाबाद। मौसम विभाग की ओर से जिले में भारी वर्षा, आंधी और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड पर आ गया है। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने आपदा प्रबंधन के मद्देनजर जिलेवासियों के लिए एक विशेष एडवाइजरी और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए सभी से सुरक्षित रहने की अपील की है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में मौसम खराब होने की प्रबल आशंका है, इसलिए सभी नागरिक पूरी तरह सतर्क रहें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासनिक निर्देशों का पालन कर सहयोग करें। मौसम की आपात स्थिति को देखते हुए लोग घरों में रहें। आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मर और जर्जर भवनों के पास बिल्कुल न खड़े हों। निचले इलाकों, नदी-नालों और जलभराव की समस्या वाले क्षेत्रों की ओर जाने से पूरी तरह बचें।
विज्ञापन





अफवाहों पर न दें ध्यान

सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी तरह की भ्रामक अफवाहों पर विश्वास न करें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक निर्देशों को ही सच मानें। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या आपात स्थिति होने पर तुरंत जिला प्रशासन को सूचित करें। किसी भी आपात स्थिति के लिए तत्काल 112, 1077 या जिला कंट्रोल रूम के नंबर 05612-242400 पर संपर्क कर मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




आगामी दिनों का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग की स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री रहा। वहीं, मंगलवार यानी आज आसमान साफ रहेगा, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी होगी और यह 38.3 डिग्री तक पहुंचेगा। 3 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और पारा 40.9 डिग्री पर रहेगा। 4 व 5 जून को बादल छाने और आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.3 के करीब रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed