{"_id":"58f4f6e04f1c1b1974471afe","slug":"railway-police-s-railway-tracking","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक की रेलवे पुलिस ने की पेट्रोलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक की रेलवे पुलिस ने की पेट्रोलिंग
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 17 Apr 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक की रेलवे पुलिस ने की पेट्रोलिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर में राज्यरानी एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जहां हादसे के पीछे आतंकी साजिश को भी मानते हुए जांच शुरू कर दी गई है। वहीं रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए अब ट्रैक पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी है, जो 24 घंटे की जाएगी।
गौरतलब है कि रामपुर में राज्यरानी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसके पीछे आतंकी साजिश मान कर जांच की जा रही है। ट्रैक की निगरानी के लिए पेट्रोलिंग कराई गई। रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस और गैंगमैन, की-मैनों को साथ टूंडला से मितावली और टूंडला से हिरनगांव तक ट्रैक की पेट्रोलिंग की गई।
रेलवे सुरक्षा बल के कंपनी कमांडर आनंद कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रेलवे ट्रैक की निगरानी बढ़ा दी गई है। अप-डाउन दोनों तरफ पेट्रोलिंग कराई जा रही है। अलग-अलग टीमें 24 घंटे पेट्रोलिंग करेंगी। साथ ही संदिग्ध यात्रियों पर भी नजर रखी जा रही है। यात्रियों के सामानों की भी जांच कराई जा रही है। इस दौरान जीआरपी थानाध्यक्ष सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।