{"_id":"5e7651518ebc3e6fe8310c48","slug":"railway-firozabad-news-agr4349324173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोराना का कहर-पांच दिन में 97","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोराना का कहर-पांच दिन में 97
विज्ञापन
टूंडला। कोरोना वायरस से लोगों की जिंदगी थम सी गयी है। हर तरफ कोराना वायरस का खौफ है। रेलवे पर भी कोरोना का खासा असर दिख रहा है। पिछले पांच दिनों में टूंडला, फिरोजाबाद व शिकोहाबाद स्टेशन पर 978 आरक्षण रद्द हो चुके हैं। इससे करीब 12 लाख का रेलवे को नुकसान हुआ है। इसके अलावा साधारण टिकट की बिक्री में भी भारी गिरावट आई है।
कोराना वायरस के चलते देश में हाहाकार मची है। महामारी से निपटने के लिए रेलवे ने सैकड़ों ट्रेनों को रद्द कर दिया है। साथ ही लगातार कोराना वायरस का कहर बढ़ने से लोग ट्रेनों से आने जाने से परहेज कर रहे हैं। खतरनाक वायरस की भयावहता को देखते हुए रेलयात्रियों ने भी स्टेशनों की ओर रुख करना बंद कर दिया है। जिन यात्रियों ने आरक्षण पहले से करा लिए थे, उन्होंने अपनी यात्राएं रद्द कर दी हैं।
ऐसे में नए रिजर्वेशन नहीं हो रहे हैं। तत्काल आरक्षणों की स्थिति भी शून्य हो चुकी है। ट्रेनों में समय निकलने के बाद भी तत्काल की अधिकांश सीटें खाली ही हैं। शनिवार को रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्रों पर आरक्षण कराने के लिए एक भी यात्री नहीं था। वहीं आरक्षण रद्द कराने वालों की लाइनें लगी हुईं थीं। आगरा कमला नगर के दिनेश सिंह ने बताया कि 22 मार्च को परिवार सहित वाराणसी जा रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने दो माह पूर्व रिजर्वेशन कराए थे, लेकिन अब रद्द कराने पड़ रहे हैं। इसी तरह हाबड़ा निवासी जॉय मुखर्जी ने बताया कि वे आगरा रहते हैं, वे लंबे समय बाद अपने पैतृक घर जा रहे थे, लेकिन अब नहीं जाएंगे।
टूंडला में रद्द हुए आरक्षण-
17 से 21 मार्च तक कुल रद्द आरक्षण 431, रेलवे को नुकसान 4,16200 रुपये
फिरोजाबाद में रद्द हुए आरक्षण
17 से 21 मार्च तक कुल रदद आरक्षण 156, रेलवे को नुकसान 2,44,193 रुपए
शिकोहाबाद में रद्द हुए आरक्षण
17 से 21 मार्च तक रदद आरक्षण - 391 रेलवे को नुकसान 488,400 रुपये
रेलवे ने जारी की नई एडवाइजरी जारी, स्पेशल कोटे बंद
टूंडला। कोरोना वायरस के चलते रेलवे ने नई एडवाइजरी लागू कर दी है। ट्रेनों में सीनियर सिटिजन, विकलांग, ड्यूटी पास, पीटीओ फॉर्म के आधार पर आरक्षण में मिलने वाली छूट को भी बंद कर दिया गया है। अब किसी भी आरक्षण केंद्र का सर्वर इन आरक्षण कोटों को नहीं ले रहा है। जब तक कोरोना का असर रहेगा। रेलवे नई एडवाइजरी के तहत कार्य करेगी, ताकि लोग इस दौरान कम यात्रा करें।
कोराना वायरस के चलते ट्रेनों के आरक्षण बहुत तेजी से रद्द हो रहे हैं। आरक्षण रद्द होने एवं रेलयात्रियों की संख्या में भारी गिरावट आ रही है। प्रतिदिन रेलवे को लाखों रुपयों के राजस्व का घाटा हो रहा है। जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती। ट्रेनों का यही हाल रहेगा।
अजीत कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज