{"_id":"68d3fc86d858366db002b3d8","slug":"railway-employees-get-a-gift-before-dussehra-they-will-get-78-days-bonus-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-156926-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: रेलकर्मियों को दशहरा से पूर्व तोहफा, मिलेगा 78 दिन का बोनस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: रेलकर्मियों को दशहरा से पूर्व तोहफा, मिलेगा 78 दिन का बोनस
विज्ञापन
सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। दशहरा और नवरात्रि के त्योहार से ठीक पहले, केंद्र सरकार द्वारा रेल कर्मचारियों के लिए 78 दिन का बोनस स्वीकृत किए जाने से रेल कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस घोषणा का रेल कर्मचारियों ने स्वागत किया है।
सरकार के दशहरे से पूर्व बोनस के फैसले को कर्मचारियों के लिए दशहरा का तोहफा माना है। रेल कर्मचारियों ने कहा कि यह बोनस ऐसे समय में आया है, जब उन्हें त्योहारों के लिए अतिरिक्त खर्चों की जरूरत होती है। यह सीधे तौर पर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। रेल कर्मचारियों ने भी सरकार के इस कदम की सराहना की है।
रेलकर्मी अजीत यादव, चंद्रपकाश, मोहनलाल मीणा, कुलदीप, प्रवीन कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, भूपेंद्र सिंह, अनिल मिश्रा आदि का कहना है कि सरकार समय-समय पर कर्मचारियों को प्रोत्साहन दे रही है, जो एक अच्छी पहल है। उनका मानना है कि इस तरह के फैसले कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हैं, जिससे उनकी कार्यकुशलता में भी सुधार होता है।