फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   protest for electric department

विद्युत विभाग के अधिकारियों का पुतला दहन कर नारेबाजी

Fri, 01 Nov 2019 12:19 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
protest for electric department
विद्युत विभाग के अधिकारियों का पुतला दहन करते गांधी लोहिया विचार मंच के पदाधिकारी। - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। गांधी लोहिया विचार मंच द्वारा चंद्रवार गेट पर विद्युत विभाग के अधिकारियों का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा विद्युत अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग प्रदेश सरकार से की।
विज्ञापन

पुतला दहन के दौरान प्रदेश महासचिव गिरीश जोशी ने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी चेकिंग के नाम पर गरीब जनता का उत्पीड़न कर रहे है। इस संबंध में जिलाधिकारी को भी ज्ञापन देकर अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों की मनमानी नहीं रुक रही। कुछ स्थानों पर विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी ही चोरी करा रहे है। वहां पर न तो अभियान चलाया जा रहा है और न ही कोई कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जो लोग समय से बिल जमा नहीं कर पा रहे है उनका विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उत्पीडन कर रहे है। प्रदेश सरकार ने बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी करते हुए जाम जनता की कमर तोड़ दी है। पदाधिकारियों ने जनता का उत्पीडन करने वाले विद्युत कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश वर्मा, डॉ. डीआर वर्मा, राधेश्याम, सीएल सैन, गुलाब सिंह, प्रमोद निषाद, आकाश बाबू, गौरव जोशी, हरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed