फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Proposal to set up a food park on Jalesar Road discussed at 'Udyog Bandhu' meeting

Firozabad News: उद्योग बंधु की बैठक में जलेसर रोड पर फूड पार्क बनाने का प्रस्ताव

Fri, 16 Oct 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 16 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Proposal to set up a food park on Jalesar Road discussed at 'Udyog Bandhu' meeting
उद्योग बंधु की बैठक में मौजूद अधिकारी व उद्यमी। स्त्रोत: विभाग - फोटो : उद्योग बंधु की बैठक में मौजूद अधिकारी व उद्यमी। स्त्रोत: विभाग
फिरोजाबाद। जिला उद्योग बंधु की मासिक बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ शत्रोहन वैश्य की अध्यक्षता में हुई। इसमें औद्योगिक क्षेत्रों के विकास, बिजली आपूर्ति की समस्याओं, और उद्यमियों की बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। फूड पार्क के निर्माण, बिजली ट्रिपिंग और अतिक्रमण जैसे अहम मामलों पर विस्तार से चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


द एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज ऑनर्स की ओर से मांग रखी गई कि यूपीसीडा आस्थान जलेसर रोड स्थित रिक्त पड़ी सरकारी भूमि पर फूड पार्क का निर्माण कराया जाए, जिसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजने का अनुरोध किया गया। इसके साथ ही, आस्थान में लंबे समय से प्रस्तावित फ्लैटेड इंडस्ट्रीज सेक्टर को जल्द से जल्द तैयार कराने की मांग भी जोर-शोर से उठाई गई।
विज्ञापन


उद्यमियों ने यूपीसीडा आस्थान जलेसर रोड और नगला भाऊ क्षेत्र में बिजली ट्रिपिंग की समस्या को गंभीर रूप से उठाया और इसके स्थायी निदान की मांग की। सीडीओ शत्रोहन वैश्य ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को औद्योगिक आस्थानों में निर्बाध बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता रणनीति बनाने के निर्देश दिए। साथ ही, प्रस्तावित नए विद्युत उपखंड के निर्माण से जुड़ी कार्रवाई को तेजी से पूरा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में औद्योगिक आस्थान नगला भाऊ की सड़कों और साइड पटरियों पर हो रहे अवैध अतिक्रमण का मुद्दा भी छाया रहा, जिस पर नगर मजिस्ट्रेट के निर्देशन में संयुक्त कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाने की सहमति बनी। इसके अलावा उद्यमी राजकुमार शर्मा ने जलेसर रोड पर मार्ग चौड़ीकरण और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की धीमी गति पर नाराजगी जताई।


संचालन उपायुक्त उद्योग संध्या यादव द्वारा किया गया। बैठक में उद्यमी मुकेश बंसल टोनी, सिंहराज यादव, अनिल जैन सहित बिजली विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अन्य संबंधित विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed