फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Prohibition on supplying oil in bottles and drums

Firozabad News: बोतल-ड्रम में तेल देने पर रोक

Tue, 19 May 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 19 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Prohibition on supplying oil in bottles and drums
फिरोजाबाद। जिले में ईंधन की सुचारू सप्लाई बनाए रखने और जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने बेहद सख्त कदम उठाए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) स्वीटी ने साफ कर दिया है कि अब किसी भी पेट्रोल पंप पर बोतल या ड्रम में खुला डीजल-पेट्रोल नहीं दिया जाएगा, साथ ही एक वाहन का टैंक एक दिन में दोबारा फुल नहीं किया जाएगा। आलू बेल्ट होने के कारण जिले के कोल्ड स्टोरों में ईंधन की ज्यादा खपत को देखते हुए डीएसओ ने संचालकों को अनावश्यक जमाखोरी करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि तेल कंपनियों से होने वाली सप्लाई में इस समय भारी अंतर आ रहा है और एडवांस भुगतान के बाद भी डिपो से टैंकर आने में 48 घंटे का वक्त लग रहा है। रविवार को मथुरा रिफाइनरी बंद रहने के कारण शनिवार से सोमवार तक किल्लत ज्यादा गहरा रही है। डीएसओ स्वीटी ने स्पष्ट किया कि डिपो से सप्लाई में तकनीकी दिक्कतों के कारण खेप देरी से पहुंच रही है, जिले में ईंधन की कोई स्थायी कमी नहीं है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, जरूरत से ज्यादा तेल न खरीदें और व्यवस्था बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed