फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Problems of heart and blood pressure patients started increasing with cold.

Firozabad News: ठंड के साथ बढ़ने लगी हृदय व ब्लड प्रेशर के रोगियों की परेशानी

Thu, 07 Dec 2023 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 07 Dec 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Problems of heart and blood pressure patients started increasing with cold.
फिरोजाबाद। सर्दी का असर बढ़ने के साथ ही हृदय व ब्लड प्रेशर के मरीजों में इजाफा होने लगा है। अब इन बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा होना शुरू हो गया है। प्रतिदिन ओपीडी में 40 से 50 मरीज आने लगे हैं। इसे देखते हुए चिकित्सकों ने सतर्कता बरतने की हिदायत दी है।दिसंबर माह की शुरुआत होते ही ठंड ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। ठंड शुरू होने के साथ हृदय की बीमारी लोगों को परेशान करनी लगी है। कुछ ही दिन में रोगियों की संख्या तीन गुना तक बढ़ गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को हृदय व ब्लड प्रेशर से पीड़ित 40 से 50 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। चिकित्सकों का कहना है कि ठंड का ज्यादा असर दिल पर पड़ता है। इस बार ठंड शुरू होने के साथ ही दिल के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ओपीडी में पहुंचे बुखार व खांसी के साथ हृदय व बीपी रोगियों का उपचार करते हुए बचाव की सलाह दी।
विज्ञापन



सजग रहें हृदय रोगी
फिजिशियन डॉ. डीके गुप्ता ने बताया कि सर्दी बढ़ने के साथ दिल के रोगियों की परेशानी भी बढ़ने लगती है। सर्दी में ऑक्सीजन की कमी रहती है, जिससे रक्त वाहिका संकरी हो जाती हैं और दिल के रोगियों की तकलीफ बढ़ जाती है। ब्लड प्रेशर सामान्य से कुछ ज्यादा रहता है, जो दिल के रोगियों के लिए परेशानी का सबसे बड़ा कारण है। जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा रहता है उन्हें इस मौसम में विशेष सावधानी बरती चाहिए।
विज्ञापन

---
ब्लड प्रेशर के मरीज ये बरतें सावधानी
-मीठा, नमकीन और खट्टा कम खाएं।
-सर्दियों में धूप जरूर सेकें।
-अधिक ठंड में सुबह के समय दवा लेकर ही बाहर निकलें।
-संतुलित, पोषक और ताजा भोजन खाएं।
-अल्कोहल और कैफीन के सेवन से बचें।

ऐसे करें बचाव
-ब्लड प्रेशर की नियमित रूप से जांच कराएं।
-शरीर का वजन न बढ़ने दें।
-तनाव को दिमाग पर हावी न होने दें।
-मौसमी फलों और हरी सब्जियां भरपूर मात्रा में खाएं।
-पानी का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें।
-थोड़ी देर गुनगुनी धूप का आनंद लें।

वर्जन
अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों से हृदय रोगियों को बेहतर इलाज की सुविधा दी जा रही हैं। प्राथमिक उपचार फिजिशियन करते हैं। गंभीर मरीजों को ही रेफर किया जाता है। ठंड में हृदय रोग का खतरा बढ़ता है ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। इलाज में प्रयुक्त होने वाली दवाएं मौजूद हैं। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार मरीजों को दवा वितरण काउंटर से दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाॅ. बलवीर सिंह, प्राचार्य मेडिकल काॅलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed