फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Priyanka Gandhi Visit Today in firozabad up for womans rally shakti: Congress Priyanka Ganndhi Talks With Women In Sirsaganj Area

फिरोजाबाद में प्रियंका गांधी का शक्ति संवाद: कांग्रेस महासचिव ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, कहा- आठ लाख महिलाओं को देंगे रोजगार

Wed, 29 Dec 2021 02:12 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 29 Dec 2021 02:12 PM IST
सार

कांग्रेस के 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' कार्यक्रम के तहत सिरसागंज में प्रियंका गांधी वाड्रा से संवाद के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं आईं।  
 

विज्ञापन
Priyanka Gandhi Visit Today in firozabad up for womans rally shakti: Congress Priyanka Ganndhi Talks With Women In Sirsaganj Area
फिरोजाबाद में महिलाओं का हाथ हिलाकर अभिवादन करतीं प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जनपद के सिरसागंज के गिरधारी इंटर कॉलेज में बुधवार को प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिला संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को सुनने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंच पर पहुंचकर महिलाओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। प्रियंका गांधी का कार्यक्रम डेढ़ बजे का था लेकिन काफी देर बाद वे यहां पहुंचीं। प्रियंका गांधी वाड्रा को सुनने आईं महिलाओं ने अपनी परेशानी बताईं। एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षा मित्र सहित स्कूल की छात्राओं से प्रियंका ने संवाद किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वेतनमान की वृद्धि के लिए प्रियंका से गुहार लगाई। प्रियंका गांधी वाड्रा से महिलाओं ने मानदेय बढ़ाने और उन्हें राज्य कर्मचारी करने की मांग रखी।

विज्ञापन

सरकार पर साधा निशाना
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि महिलाओं का शोषण हो रहा है। एक गैस सिलिंडर में सरकार अपनी जिम्मेदारी खत्म कर रही है। चुनाव में कभी भी महिला सशक्तीकरण की बात नहीं होती है। लड़की हूं-लड़ सकती हूं...नारा महिलाओं के लिए है। महिलाओं को अपनी शक्ति की पहचान करनी होगी। उन्होंने एक लड़की संध्या का जिक्र करते हुए कहा कि वो उन्हें मिली थी, उसने बताया कि उसे शिक्षा के लिए संघर्ष करना पड़ा। पांच साल सत्ता में रहने के बाद भी आंगनबाड़ी, शिक्षामित्र और एएनएम का वेतन नहीं बढ़ाया। प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने शक्ति विदान घोषणा पत्र बनाया है। महिलाओं के लिए अलग से डॉक्टर स्वास्थ्य केंद्र पर मिलेगा। शिक्षा में हर जिले में दक्षता विद्यालय बनाएंगे। दक्षता की ट्रेनिंग देंगे। खाली रोजगार के  पदों को भरेंगे। 20 लाख लोगों में से आठ लाख रोजगार महिलाओं को मिलेंगे। नेताओं को जिम्मेदारी बतानी होगी। 
विज्ञापन

महंगाई पर सरकार को घेरा
चूड़ी जुड़ाई करने वाली महिला के घर की बात करते हुए सरकार पर कहा कि एक तोड़े का तीन रुपये मिलता है और गैस का सिलिंडर एक हजार रुपये का है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री को घेरते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के उद्योग मित्रों को बड़े-बड़े संस्थान बेच दिए गए हैं। अत्याचार पर एफआईआर नहीं होते हैं। महिलाएं बदलाव लाएंगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



Priyanka Gandhi Visit Today in firozabad up for womans rally shakti: Congress Priyanka Ganndhi Talks With Women In Sirsaganj Area
Priyanka Gandhi in Firozabad: प्रियंका गांधी को सुनने के लिए आईं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
नंदिनी की जिद के बाद प्रियंका गांधी को आना पड़ा वापस
लड़की हूं लड़ सकती हूं। प्रियंका गांधी के इस संवाद कार्यक्रम का मुख्य स्लोगन था लेकिन भीड़ में मौजूद एक बालिका ने इस स्लोगन को साबित करके दिखा दिया। उसकी जिद के बाद प्रियंका गांधी को मंच पर वापस आना पड़ा, उसके सभी सवालों के जवाब भी प्रियंका ने दिए। संवाद कार्यक्रम को पूरा करने के बाद प्रियंका गांधी मंच से उतरी और जनता का अभिवादन कर अपने गाड़ी के काफिलें की ओर जाने लगी। तभी सिरसागंज के गांधी मंडी निवासी नंदिनी ने मंच पर पड़ा माइक उठा लिया और नंदिनी ने कहा कि आपको मेरे सवालों का जवाब देना होगा क्यों कि में लड़की हूं और लड़ सकती हूं। नंदिनी का हौसला देख प्रियंका गांधी को वापस आना पडा। नंदिनी ने प्रियंका गांधी से सवाल किये कि गांव की बालिकाओं को पढ़ाई के लिए सुबह आना पड़ता है उनके लिये आप क्या करेंगी साथ ही किसानों के मुददे पर भी नंदिनी ने सवाल पूछे। जिसके बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी सरकार बनी तो बालिकाओं को स्कूटी और किसानों को उनका पूरा हक मिलेगा और ये वादा कांग्रेस के मैनीफेस्टों में भी शामिल है। बाद में प्रियंका गांधी ने नंदिनी के साथ एक सेल्फी ली और अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गयीं।
कार्यक्रम में एक महिला बीमार हुई
प्रियंका गांधी वाड्रा के जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान आगरा की लोहामंडी निवासी काशी देवी पत्नी स्व. बंगाली बाबू की हालत खराब हो गई। वह इस कार्यक्रम में आईं थीं। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
चूड़ी जुड़ाई कारीगर से घर पहुंचीं प्रियंका
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सिरसागंज आने से पहले फिरोजाबाद के मक्खनपुर में चूड़ी जुड़ाई कारीगर व महिला श्रमिक सितारा देवी जाटव के घर पहुंचीं। यहां उन्होंने सितारा देवी से बातचीत की। उनसे पूछा कि किस तरह चूड़ी का काम करती हो, प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनके घर पर चाय भी पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed