फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   prisoner died in jail in Firozabad wife said if she does not get justice she will commit suicide

फिरोजाबाद बवाल: पत्नी बोली- पति को थाने में पीटा, मुझसे मांगे 50 हजार, न्याय न मिलने पर कर लूंगी आत्मदाह

Sat, 22 Jun 2024 08:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 22 Jun 2024 08:05 PM IST
सार

फिरोजाबाद में जेल में बंदी की मौत के मामले में घमासान जारी है। पत्नी ने कहा कि पति को थाने में पीटा था। मुझसे 50 हजार रुपये मांगे थे। न्याय न मिलने पर आत्मदाह कर लूंगी। 

विज्ञापन
prisoner died in jail in Firozabad wife said if she does not get justice she will commit suicide
मृतक आकाश की पत्नी पिंकी। - फोटो : संवाद

विस्तार

सुहागनगरी फिरोजाबाद के नगला पचिया निवासी अनुसूचित जाति के बंदी आकाश की जेल में मौत के बाद घमासान जारी है। उसकी पत्नी पिंकी ने न्याय न मिलने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। कहा कि प्रशासन ने जबरन अंतिम संस्कार करा दिया है। 

विज्ञापन


मृतक की पत्नी पिंकी ने शनिवार को मीडिया में बयान दिया। उसने कई चौंकाने वाली बातें कही। कहा कि मेरे पति को थाने में पीटा। मुझसे 50 हजार रुपये की मांग की गई थी। पुलिस ने जबरन अंतिम संस्कार करा दिया। अभी तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्याय न मिलने पर मैं आत्मदाह कर लूंगी। 

विज्ञापन

यह है मामला

चोरी के आरोप में 19 जून को जेल भेजे गए बंदी की मौत के बाद बवाल हो गया था। मृतक के परिजनों और लोगों ने शुक्रवार देर शाम न्यायिक जांच की मांग को लेकर हंगामा किया था। पुलिस की एक बाइक फूंक दी थी। पांच से छह राउंड गोलियां भी चलाई गईं थी। सीओ व सिटी मजिस्ट्रेट और अन्य पुलिस कर्मियों ने भागकर जान बचाई थी। पांच पुलिस कर्मी भी घायल हो गए थे। एसएसपी ने टीम के साथ पहुंचकर पथराव कर रहे लोगों को लाठियां फटकार कर खदेड़ा। चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed