{"_id":"66df4a74914161df1704c3b4","slug":"pregnant-womans-condition-worsens-due-to-wrong-treatment-by-private-doctor-she-dies-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-133008-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: निजी चिकित्सक के गलत उपचार से बिगड़ी गर्भवती की हालत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: निजी चिकित्सक के गलत उपचार से बिगड़ी गर्भवती की हालत, मौत
Tue, 10 Sep 2024 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 10 Sep 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में एक निजी चिकित्सक के गलत उपचार से आठ माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। परिजन से हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुहागनगर माता वाली गली निवासी राहुल की 30 वर्षीय पत्नी प्रीति आठ महीने की गर्भवती थीं। उन्हें सर्दी और बुखार की दिक्कत होने पर पति ने निजी चिकित्सक से उसका उपचार कराया था। जहां चिकित्सक ने महिला को दो इंजेक्शन लगाने के साथ ही कुछ टेबलेट भी दी थी। दवा खाने के बाद ही अचानक महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन-फानन में सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंच गए। जहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर निजी चिकित्सक के यहां पहुंच गए और हंगामा काटने लगे।
मामले की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति राहुल ने बताया कि 6 सितंबर को निजी चिकित्सक से दवा दिलाई थी। जिससे उसकी पत्नी की मौत हुई है। थाने में तहरीर दी है। एसीएमओ डाॅ. बीडी अग्रवाल के नेतृत्व में उक्त अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया है। थाना प्रभारी योगेंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। महिला के शव का पोस्टमार्टम पैनल की टीम द्वारा कराया गया है।
-- --
पीएम रिपोर्ट के अनुसार पेट में थे जुड़वा बच्चे
मृतक प्रीति आठ महीने की गर्भवती थी, जिसकी निजी चिकित्सक के गलत उपचार से मौत हो गई थी। मृतका के शव का पोस्टमार्टम पैनल से कराया गया। पीएम रिपोर्ट के अनुसार महिला के पेट में जुड़वा बच्चे थे। हैवी डोज और भाप लगाने से उसकी मौत हुई है।