फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Pregnant woman struck by motorcyclist, dies.

Firozabad News: गर्भवती महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 27 Jul 2026 10:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 27 Jul 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman struck by motorcyclist, dies.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
शिकोहाबाद। ईंट भट्ठे पर काम करने वाली गर्भवती महिला को सड़क पार करने के दौरान बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बिहार के नवादा जिले के बारसलीगंज थाना क्षेत्र के गांव कोरमा निवासी संगीता देवी (21) वर्ष गांव कंथरी स्थित बालाजी ईंट भट्ठे पर मजदूरी करती थी। परिजन ने बताया कि वह पांच माह की गर्भवती थी। सोमवार शाम करीब चार बजे सड़क पार करते समय मैनपुरी की ओर से आ रही एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उसका पति एवं अन्य लोग एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि बाइक चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed