{"_id":"58bac2924f1c1b7f5983285a","slug":"prayagraj-express-hit-nilgai","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज एक्सप्रेस से टकराई नीलगाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज एक्सप्रेस से टकराई नीलगाय
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Sat, 04 Mar 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
कानपुर रेल खंड पर प्रयागराज एक्सप्रेस से नीलगाय टकराकर डाउन ट्रैक पर गिर गई। डाउन ट्रैक पर पड़े नील गाय के अवशेषों से डाउन रेल मार्ग बाधित हो गया। करीब एक घंटे तक बाधित रहे ट्रैक से हमसफर एक्सप्रेस सहित करीब एक दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।
इलाहाबाद से चलकर नई दिल्ली जा रही प्रयागराज एक्सप्रेस शुक्रवार मध्यरात्रि 1.30 बजे करीब अमियापुर-झींझक रेलवे स्टेशनों के बीच नीलगाय से टकरा गई। हादसे के बाद नीलगाय का बड़ा भाग डाउन लाइन पर गिर गया। इसके चलते अप के साथ ही डाउन लाइन भी प्रभावित हो गई। प्रयागराज एक्सप्रेस के रेल चालक ने घटना की जानकारी नियंत्रण कक्ष को दी। डाउन लाइन प्रभावित होने की जानकारी से नियंत्रण कक्ष ने तत्काल डाउन ट्रैक की ट्रेनों को जहां-तहां रुकवा दिया। इसके बाद कर्मचारियों को भेजकर ट्रैक क्लीयर करने के आदेश दिए। प्रयागराज करीब 10 मिनट बाद रवाना हो सकी। वहीं करीब एक घंटे बाद डाउन रेल मार्ग क्लीयर हुआ। इस दौरान हमसफर, मरुधर एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस आदि ट्रेनें प्रभावित रहीं।