फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Pradhan, members administered the oath of office

प्रधानों, सदस्यों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

Sun, 20 Dec 2015 10:12 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 20 Dec 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
Pradhan, members administered the oath of office
फीरोजाबाद ब्लाक प्रांगण में 40 ग्राम प्रधानों एवं सदस्यों को बीडीओ धर्मवीर सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधानों को गांव का विकास बिना किसी भेदभाव के कराने की सीख दी। उन्होंने कहा युवा प्रधान गांव को खुले में शौच मुक्त कराएं।
विज्ञापन

ब्लाक प्रांगण में शपथ ग्रहण समारोह सुबह करीब 11 बजे से होना था। लेकिन प्रधान करीब 12 बजे तक ही आ सके। एडीओ संतोष शर्मा, एडीओ आईएसबी दिनेश यादव, पंचायत सचिव हरेंद्र ने ग्राम प्रधानों को पंचायत की नियमावली की जानकारी देने के साथ ही गांव में किस ढंग से काम करना होगा इसे बताया। प्रधानों के शपथ दिलाने के बाद सभी से कहा कि वह विकास कार्यों को सही ढंग से अंजाम दें। इसके बाद सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। उनसे कहा कि गांव में हर स्तर पर विकास होना चाहिए। सुरक्षा के लिहाज से ब्लाक में पुलिस बल तैनात रहा। संचालन डा. ध्रुब कुमार आचार्य ने किया। हाथवंत ब्लाक में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 32 प्रधानों एवं सदस्यों को दोपहर एक बजे के बाद शपथ ही दिलाई जा सकी। बीडीओ राजेश कुमार ने शपथ दिलाने से पूर्व प्रधानों से लेट होने के लिए खुद माफी मांगी। इसी के बाद प्रधानों को शपथ दिलाई। ग्राम पंचायत के सदस्यों की संख्या अधिक होने के कारण शपथ पत्र की फोटो स्टेट करानी पड़ी। एका ब्लाक में 49 ग्राम प्रधानों को ही पद व गोपनीयता की शपथ बीडीओ एके जोहरी ने दिलाई। नारखी ब्लाक में बीडीओ प्रतिमा निमेष ने प्रधान 61 में से 33 को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


पत्नी सीट पर तो पति, बाहर करते रहे इंतजार
ब्लाक प्रांगण में आयोजित हुए ग्राम प्रधान एवं सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान निर्वाचित हुई महिला प्रधान जहां कुर्सियों पर विराजमान थीं वहीं पतियों को प्रवेश नहीं दिए जाने के कारण वह बाहर खड़े इंतजार करते रहे। महिला प्रधान के शपथ लेकर बाहर निकलने के बाद ही वह घरों को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोलीं महिला प्रधान, पतियों के सहारे चलाएंगी प्रधानीं
- शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आई रसीदपुर कनैटा की हाईस्कूल पास प्रधान ईला देवी ने कहा कि गांव की जनता ने प्रधान बनाया है। हम गांव में बिजली, पानी, नाली व खड़ंजा को बनवाएंगे। गरीबों का भला करेंगे। शासन की योजनाओं के बारे में पूछने पर कहा कि पति के सहारे सब कुछ सीख लेंगे।
- चंद्रवार ग्राम पंचायत की प्रधान पद पर निर्वाचित कमलेश देवी ने कहा कि गांव का विकास तो पति के सहारे करेंगे। क्योंकि प्रधान बनवाने में उन्होंने ही मेहनत की थी। परंतु हम हाईस्कूल तक ही पढ़े हैं इस कारण हस्ताक्षर करने से पूर्व कागज को पढ़ेंगे।

एमबीए एवं परास्नातक हैं कई प्रधान
फीरोजाबाद ब्लाक की 71 प्रधानों में इस बार निरक्षरों की संख्या तो आधा दर्जन से कम है। अधिकांश प्रधान तो एमबीए, एमए, एलएलबी तक हैं। भौंड़ेला के प्रधान शैलेंद्र शर्मा एमबीए हैं। सेंगई से निर्वाचित मनोज ने एलएलबी, जमालपुर के प्रधान श्रीलाल एलएलबी तथा फुलायची के प्रधान अतुल प्रताप सिंह एमए, सिकेहरा हर दासपुर के होशियार सिंह एमए, आकलपुर दामोदरपुर के प्रधान गजेंद्र सिंह एमएससी बीएड डिग्री धारक हैं। गुदाऊं से जीते दिनेश प्रताप सिंह एमए किए हैं। महिलाओं में गाजीपुर की प्रधान सुलेखा देवी व उसायनी की प्रधान पूनम देवी इंटर तक शिक्षित हैं।


नाश्ता देख चौंके प्रधान व सदस्य
खैरगढ़ (ब्यूरो)। ब्लाक प्रांगण में शपथ के दौरान प्रधान व सदस्यों को नाश्ता कराने के नाम पर सिर्फ एक समोसा थमा दिया। इसकी हर प्रधान ओर सदस्य ने निंदा की।


बीडीओ ने सदस्यों को नहीं दिलाई शपथ
नारखी (ब्यूरो)। डीएम विजय किरन आनंद ने शपथ की जिम्मेदारी भले ही नारखी ब्लाक में शपथ दिलाने के लिए बीडीओ प्रतिमा निमेष को सौंपी थी। लेकिन वह सिर्फ प्रधानों को शपथ दिलाने के बाद चली गईं और सदस्यों को शपथ प्रभारी एडीओ पंचायत प्रणवीर सिंह ने दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed